अखाड़ों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2016 8:49 AM
विज्ञापन
गिरिडीह बड़ा चौक पर शुक्रवार की शाम जिले के विभिन्न जगहों से अखाड़ा जुलूस का जुटान हुआ. यहां खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये. करतब देखकर कर सभी अचंभित रह गये. खेल देखने के लिए दूर-दराज से लोग यहां पहुंचे थे . धनवार में उत्साह चरम पर राजधनवार : धनवार बाजार समेत आस-पास के क्षेत्रों में […]
विज्ञापन
गिरिडीह बड़ा चौक पर शुक्रवार की शाम जिले के विभिन्न जगहों से अखाड़ा जुलूस का जुटान हुआ. यहां खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज करतब दिखाये. करतब देखकर कर सभी अचंभित रह गये. खेल देखने के लिए दूर-दराज से लोग यहां पहुंचे थे
.
धनवार में उत्साह चरम पर
राजधनवार : धनवार बाजार समेत आस-पास के क्षेत्रों में धूमधाम के साथ त्योहार मनाया गया. इस दौरान हर गांव में महावीरी झंडों के साथ अखाड़ा का आयोजन किया गया. जगह-जगह जुलूस भी निकाला गया.
अखाड़ा में खिलाड़यों ने खेल दिखाये उपरेली अधनवार में मुखिया विजय अग्रवाल की अगुआइ में निकला जुलूस हनुमान मंदिर तक पहुंचा, जहां लाल बाजार के मुखिया वारिस अंसारी से उसका स्वागत किया. इस दौरान जगह-जगह पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के जवान तैतान थे. एसडीएम रवि शंकर विद्यार्थी व एसडीपीओ अनिल शंकर, बीडीओ प्यारे लाल, सीओ अनील कुमार, थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह लगातार क्षेत्र भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. धनवार के प्राय: सभी गांवों में रामनवमी अखाड़ा व जुलूस का उत्साह पूर्वक आयोजन किया गया. बलहारा के मुखिया मो. इसलाम ने जुलूस में शामिल लोगों को राहत पहुंचाने का काम किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










