पंचायत समिति सदस्यों ने किया बैठक का बहिष्कार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Apr 2016 8:20 AM

विज्ञापन

जमुआ : विभिन्न विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर बुधवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक का पंचायत समिति सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया. प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी के नेतृत्व में सभी सदस्य बाहर निकल गये. प्रमुख ने कहा कि पंस की बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं और प्रस्ताव का […]

विज्ञापन

जमुआ : विभिन्न विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर बुधवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक का पंचायत समिति सदस्यों ने बहिष्कार कर दिया. प्रखंड प्रमुख सुलोचना देवी के नेतृत्व में सभी सदस्य बाहर निकल गये. प्रमुख ने कहा कि पंस की बैठक में विभिन्न विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं और प्रस्ताव का अनुपालन नहीं हो रहा. पोषण सखी चयन में भी भारी अनियमितता बरती जा रही है.

उप प्रमुख चंद्रशेखर कुमार राय, पंसस मथुरा प्रसाद कुशवाहा प्रयाग यादव ने कहा की खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलनेवाला राशन कार्डधारियों को नहीं मिल पा रहा है. मौके पर पंसस भिखारी राम, अनूप कुमार गुप्ता, अशोक कुमार विश्वकर्मा, रहमत अंसारी, हीरा देवी, रंग बहादुर पासवान, अभिनव कुमार पासवान आदि शामिल थे.

अनुपस्थित पदाधिकारियों को शो-काॅज : जमुआ बीडीओ तेज कुमार हस्सा ने कहा कि पंसस की बैठक के दौरान पूर्व में लिये गये प्रस्ताव पर चर्चा हो रही थी. इसी क्रम में कुछ पंसस विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के सवाल को ले प्रमुख-उप प्रमुख से बैठक का बहिष्कार करने की बात कहते हुए बाहर निकल गये. बीडीओ ने कहा कि बैठक में अनुपस्थित विभागीय पदाधिकारियों को शो-काॅज किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola