सीमावर्ती इलाके में माओवादी गतिविधि से पुलिस सतर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Apr 2016 5:34 AM
विज्ञापन
लगातार जारी है सर्च अभियान गिरिडीह/देवरी : गिरिडीह से सटी बिहार की सीमा पर कुछ दिनों से माओवादियों की गतिविधि की सूचना के बाद से पुलिस-सीआरपीएफ का सर्च अभियान सोमवार को भी जारी रहा. एसपी अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर जवानों ने सीमावर्ती इलाके में अभियान चलाया. किन-किन इलाकों में भाकपा माओवादी के लोग […]
विज्ञापन
लगातार जारी है सर्च अभियान
गिरिडीह/देवरी : गिरिडीह से सटी बिहार की सीमा पर कुछ दिनों से माओवादियों की गतिविधि की सूचना के बाद से पुलिस-सीआरपीएफ का सर्च अभियान सोमवार को भी जारी रहा. एसपी अखिलेश बी वारियर के निर्देश पर जवानों ने सीमावर्ती इलाके में अभियान चलाया.
किन-किन इलाकों में भाकपा माओवादी के लोग पहुंचे थे और ग्रामीणों से क्या-क्या कहा, इसकी भी जानकारी लेने का प्रयास पुलिस के छापामार दल ने किया. स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य चिराग की मौत के बाद सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों की गतिविधि सुस्त पड़ गयी थी. बिहार में पंचायत चुनाव को देखते हुए तीन दिनों से माओवादी के इलाके में आने की सूचना पुलिस को मिली है. तीन दिन पहले झारखंड बिहार से सटे चकाई थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में नक्सलियों की बैठक भी हुई थी.
इसके बाद बिहार पुलिस ने इलाके में छापामारी की तो गिरिडीह पुलिस से भी मदद मांगी. इस संदर्भ में देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया की नक्सलियों के सीमावर्ती गांव में आने की सूचना पर लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है. वहीं पारसनाथ पर्वत व तराई के इलाके में सोमवार को भी पुलिस सीआरपीएफ व कोबरा का सर्च अभियान जारी रहा. अभियान में पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










