मौलिक अधिकार की दी गयी जानकारी

Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह : विश्व मानवाधिकार दिवस पर नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता यात्रा को रवाना किया. उक्त यात्रा अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘यूथ फोर ह्यूमन राइट्स इंडिया एवं द लीड फाउंडेशन’ की ओर से निकाली गयी. इस दौरान गिरिडीह इंटर उच्च विद्यालय व सर जेसी बालिका उच्च विद्यालय के बच्चे हाथों में […]

विज्ञापन

गिरिडीह : विश्व मानवाधिकार दिवस पर नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने गुरुवार को हरी झंडी दिखाकर जागरूकता यात्रा को रवाना किया. उक्त यात्रा अंतरराष्ट्रीय संस्था ‘यूथ फोर ह्यूमन राइट्स इंडिया एवं द लीड फाउंडेशन’ की ओर से निकाली गयी. इस दौरान गिरिडीह इंटर उच्च विद्यालय व सर जेसी बालिका उच्च विद्यालय के बच्चे हाथों में मानवाधिकार से संबंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे.

कई इलाकों का भ्रमण कर बच्चे टावर चौक पहुंचे. इसके बाद टावर चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नप अध्यक्ष दिनेश यादव ने संविधान में निहित मौलिक अधिकार के बारे में अपने विचार रखे. संस्था के प्रमुख सुधांशु कुमार ने कहा कि मानव पर हो रहे अत्याचार को रोकना ही इस कार्यक्रम का उद्देश्य है.

अभिलाषा रिसर्च फाउंडेशन के रीतेश सराक ने सार्वभौमिक मानवाधिकार पत्र पर चर्चा की. सामाजिक कार्यकर्ता रामदेव विश्वबंधु ने मानवाधिकार की जानकारी दी. मौके पर दामोदर गोप, किशोर कुमार शर्मा, देवेंद्र पांडेय, गोपाल राणा, विक्रांत सिन्हा, राकेश सिन्हा, प्रदीप पासवान, आतिश कुमार भदानी, रूपलाल महतो, विकास कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद थे. इधर, मानवाधिकार रक्षा संगठन के सदस्य प्रभारी लक्ष्मीकांत साव ने कोलडीहा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच बिस्कुट व पेंसिल का वितरण किया.

मौके पर विकास कुमार, सागर कुमार, श्रीकांत साव, राम कुमार साव, पिंटू सिंह, विपिन लाहेरी, सुमित रंजन, नीरज साव, बिट्टू साव, संतोष चौरसिया, कमला सिंह, दुखहरण मंडल, मंजु प्रसाद, अर्जुन सिंह, पूजा मिश्रा आदि मौजूद थे.

राजधनवार. आदर्श कॉलेज राजधनवार की एनएसएस इकाई ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य यमुना प्रसाद सिंह ने की. छात्र सन्नी कुमार, रिशु कुमार, सोहेल अंसारी, छात्रा शिल्पा कुमारी, रागिनी कुमारी, वर्षा कुमारी आदि ने अपने – अपने विचार रखते हुए मानवीय अधिकारों की आवाज बुलंद करने की बात कही. कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. प्रफूल्ल सिंह ने किया.
जमुआ. प्रखंड के सियाटांड़ में गुरुवार को मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान संगठन द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाया गया. वक्ता वीरेंद्र प्रसाद वर्मा ने बताया कि लोगों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए. मौके पर नेहरू युवा केंद्र के गोपीकृष्ण वर्मा, गांधी युवा क्लब हारोडीह के अध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद वर्मा, पिंकू कुमार निगम, राजकुमार वर्मा, सोहन कुमार आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola