3023 प्रत्याशियों के लक मतपेटी में बंद
गिरिडीह : तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में शनिवार को 3023 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया. यह पिटारा 19 दिसंबर को मतगणना के दिन खुलेगा. तीसरे चरण में जिले के राजधनवार, बिरनी व सरिया प्रखंड के 74.67 प्रतिशत वोटरों गांव की सरकार बनोन के लिए मताधिकार का प्रयोग किया. स्वतंत्र […]
गिरिडीह : तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में शनिवार को 3023 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया. यह पिटारा 19 दिसंबर को मतगणना के दिन खुलेगा. तीसरे चरण में जिले के राजधनवार, बिरनी व सरिया प्रखंड के 74.67 प्रतिशत वोटरों गांव की सरकार बनोन के लिए मताधिकार का प्रयोग किया. स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन ने सेक्टर पदाधिकारी सह पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की थी.
वहीं 22 जोनल दंडाधिकारी भी अलग से लगाये गये थे. राजधनवार में 535, बिरनी में 339 व सरिया में 296 बूथों पर तीसरे चरण का मतदान छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. मत पेटियों में तीनों प्रखंडों के 1728 वार्ड सदस्य, 592 मुखिया, 593 पंचायत समिति व 110 जिला परिषद के प्रत्याशी अपना भाग्य का फैसला बंद हो गया है. चुनाव के बाद अब प्रत्याशी मतों के जोड़-घटाव में जुट गये हैं. किसके सर पर सेहरा बंधता है यह तो मतगणना के दिन ही पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










