3023 प्रत्याशी मैदान में

Updated:
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव. तीसरे चरण का मतदान आज गिरिडीह : तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में 3023 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को पेटी में बंद हो जायेगा. इस चरण में शनिवार को जिले के राजधनवार, बिरनी व सरिया प्रखंड के कुल 3 लाख 46 हजार वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे. इनमें राजधनवार […]

विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव. तीसरे चरण का मतदान आज
गिरिडीह : तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में 3023 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शनिवार को पेटी में बंद हो जायेगा. इस चरण में शनिवार को जिले के राजधनवार, बिरनी व सरिया प्रखंड के कुल 3 लाख 46 हजार वोटर अपने मतों का प्रयोग करेंगे.
इनमें राजधनवार प्रखंड में 1,56,613, बिरनी प्रखंड में 1,02,695 व सरिया प्रखंड में 87,499 वोटर शामिल हैं. इनमें राजधनवार प्रखंड में महिला वोटरों की कुल संख्या 72,986, बिरनी प्रखंड में महिला वोटरों की कुल संख्या 48,650 व सरिया प्रखंड में महिला वोटरों की कुल संख्या 41,553 है. तीसरे चरण में तीनों प्रखंडों में कुल 1170 बूथ बनाये गये हैं. इनमें राजधनवार में 535, बिरनी में 339 व सरिया में 296 बूथ हैं.
तीनों प्रखंडों में 1728 वार्ड सदस्य, 592 मुखिया, 593 पंचायत समिति व 110 जिला परिषद के प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं. शुक्रवार की देर शाम तक चारों पद के प्रत्याशी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए जुटे रहे. इधर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन ने तीनों प्रखंडों में 22 जोनल दंडाधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया है. सभी जोनल दंडाधिकारियों के जिम्मे बूथों का वितरण किया गया है और उन्हें निर्देश दिया गया है कि शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव के लिए वे क्षेत्र में तटस्थ रहेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola