Giridih News :हीरोडीह पुलिस ने पिकअप वैन से जब्त की 15 पेटी विदेशी शराब
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 May 2026 11:02 PM
Giridih News :हीरोडीह पुलिस ने सूचना के आधार पर 15 पेटी विदेशी शराब जब्त करने में सफलता पायी है. इस मामले में दो लोगो को गिरफ्तार भी किया गया है.
खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद को सूचना मिली थी कि हीरोडीह थाना क्षेत्र के बरबावाद के आसपास एक पिकअप वैन से अवैध शराब भेजी जा रही है. सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी की गयी. टीम ने पिकअप वैन संख्या डब्ल्यू 23सी 7405 को रोककर जांच की, तो उसमें 15 पेटी विदेशी शराब मिली. एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. की कुल 15 पेटी को बरामद करते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.
दो लोग हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार लोगों में 19 वर्षीय कृष्णा साव (19) व हेमलाल साव (40), मानिकबाद, थाना हीरोडीह शामिल हैं. पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. एसडीपीओ ने बताया कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में अवैध महुआ व विदेशी शराब की खरीद-बिक्री पर कार्रवाई की जायेगी. हीरोडीह थाना प्रभारी विभूति देव ने बताया कि मामला दर्ज कर अन्य आरोपिकों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी की जा रही है. टीम में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार दास, हीरोडीह थाना के सअनि धंजीव कुमार आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










