अंगूठा लगवाकर पेंशनधारी के खाते से रकम उड़ाने के आरोप में युवक की धुनाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2019 2:53 AM
देवरी : अंगूठा लगवाकर पेंशनधारी के खाते से राशि उड़ाने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर धुनाई कर दी. बाद में ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची भेलवाघाटी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया. पुलिस ने युवक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में कराया. जिसके बाद उसे […]
देवरी : अंगूठा लगवाकर पेंशनधारी के खाते से राशि उड़ाने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ कर धुनाई कर दी. बाद में ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची भेलवाघाटी पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया. पुलिस ने युवक का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में कराया.
जिसके बाद उसे भेलवाघाटी थाना ले जाया गया. मामला भेलवाघाटी थाना क्षेत्र की गुनियाथर पंचायत के तेतरिया गांव का है. पकड़े गये युवक की पहचान हीरोडीह थाना क्षेत्र के चरघरा गांव के धिरेंद्र चौधरी के रूप में की गयी है. ग्रामीणों द्वारा युवक की हीरो पैशन बाइक भी जब्त कर ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










