- मदद को बंगाल सरकार को लिख जायेगा पत्र

– मदद को बंगाल सरकार को लिख जायेगा पत्र गिारिडीह. लापता सुरक्षा इंस्पेक्टर को ढूंढने के लिए चानक के अंदर बंगाल की एक्सपर्ट टीम को बुलाने के लिए राज्य सरकार भी पहल करेगी. इसे लेकर रविवार को डीसी राजेश पाठक ने झारखंड के मुख्य सचिव डीके त्रिपाठी से फोन पर बात की है. बताया जाता […]
– मदद को बंगाल सरकार को लिख जायेगा पत्र गिारिडीह. लापता सुरक्षा इंस्पेक्टर को ढूंढने के लिए चानक के अंदर बंगाल की एक्सपर्ट टीम को बुलाने के लिए राज्य सरकार भी पहल करेगी. इसे लेकर रविवार को डीसी राजेश पाठक ने झारखंड के मुख्य सचिव डीके त्रिपाठी से फोन पर बात की है. बताया जाता है कि रविवार को रेस्कयू ऑपरेशन के दौरान जब डीसी-एसपी सुरेंद्र कुमार झा समेत अन्य अधिकारी पहुंचे तो यहां एनडीआरएफ की टीम के साथ चानक में जाने के लिए एक्सपर्ट टीम को कोलकाता से अत्याधुनिक उपकरणों के साथ बुलाने पर सहमति बनी. इस दौरान जीएम प्रशांत वाजपेयी ने बताया कि सीसीएल ने पश्चिम बंगाल की टीम से बात की तो कहा गया कि झारखंड सरकार के पत्राचार के बिना कोलकाता की टीम गिरिडीह नहीं जाएगी. इसके बाद डीसी-एसपी ने राज्य के मुख्य सचिव डीके त्रिपाठी को सारी जानकारी दी. मुख्य सचिव ने बताया कि रविवार को ही बंगाल के मुख्य सचिव से पत्राचार कर सहयोग मांगा जाएगा. इस दौरान एनडीआरएफ के टीम लीडर मो कलाम ने बताया कि इसी चानक के अगल-बगल दो-तीन और चानक होने की बात सामने आ रही है जो आपस में जुड़े हैं. इससे बचाव कार्य में परेशानी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










