Giridih News :कोयला चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन
Giridih News :मुफस्सिल थाना पुलिस ने कोयला चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी परातडीह के मो कारा उर्फ मो मोहसिन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
विज्ञापन
युवक पर मार्च महीने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था. रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर परातडीह आया हुआ है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि रविवार को ही आरोपी को जेल भेज दिया गया.
फरार वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
लंबे समय से फरार चल रही अभियुक्त महुआर पंचायत के बसमता गांव निवासी देवंती देवी को बेंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया. बताया जाता है कि उसके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज था. मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रही थी. इधर, न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद बेंगाबाद पुलिस हरकत में आ गयी. एएसआई उदय नारायण सिंह और बुद्धेश्वर सरदार सदल बल रविवार को बसमता पहुंची और आरोपी के घर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर कर लिया. आवश्यक प्रक्रिया के बाद आरोपी महिला को गिरिडीह जेल भेज दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










