प्रभात खबर की ओर से गिरीडीह में योग शिविर, बच्चों और शिक्षकों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा
प्रभात खबर की ओर से गिरीडीह में योग शिविर
Prabhat Khabar Yoga Camp: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गिरीडीह के कृष्णानगर स्थित संत जेवियर्स स्कूल में प्रभात खबर के तत्वावधान में योग शिविर आयोजित किया गया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
गिरिडीह से बिनोद कुमार शर्मा
Prabhat Khabar Yoga Camp: आज रविवार (21 जून) को विश्वभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ रखी गई है. झारखंड के गिरीडीह जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शहर के कृष्णानगर स्थित संत जेवियर्स स्कूल में प्रभात खबर के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया.
बच्चों और शिक्षकों ने किया योगासन
योग प्रशिक्षक संतोष शर्मा के द्वारा स्कूल के बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को योगाभ्यास कराया गया. शिविर में संतोष शर्मा ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम समेत कई योगासनों का अभ्यास कराया और योग के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है.

योग कार्यक्रम में दिखा उत्साह
बच्चों और शिक्षकों ने पूरे उत्साह के साथ योग किया. इस अवसर पर स्कूल निदेशक मनोहर राम, मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गुप्ता और प्रिंसिपल ओमप्रकाश नेवपाने मौजूद थे. प्रिंसिपल ने प्रभात खबर का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है.
यह भी पढ़ें: झारखंड सहायक आचार्य परीक्षा 22 जून से, JSSC ने जारी किया एडमिट कार्ड, पढ़ें जरूरी गाइडलाइन
यह भी पढ़ें: झारखंड पारा मेडिकल परीक्षा की तारीख घोषित, ऑनलाइन होगी परीक्षा, JSSC ने जारी की चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










