गिरिडीह में शादी से लौट रहे ऑटो की बाइक से टक्कर, 8 लोग हुए घायल, 2 रेफर
सांकेतिक तस्वीर (AI Image)
Giridih Auto Bike Collision : गिरिडीह के तिसरी में गम्हारियाटांड के पास बाइक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में ऑटो पलट गया, जिससे 8 लोग घायल हो गए. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
तिसरी से अमरदीप सिन्हा की रिपोर्ट
आपके शहर में
Giridih Auto Bike Collision : गिरीडीह जिले के तिसरी में शादी समारोह से लौट रहे लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए हैं. तिसरी गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित गम्हारियाटांड में इंडियन पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार की सुबह एक बाइक और एक ऑटो में आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर के बाद ऑटो पलट गई. हादसे में बाइक सवार सहित तो ऑटो में बैठे 8 लोग घायल हो गए.
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को उसी दुर्घटनाग्रस्त ऑटो में बिठाकर अस्पताल पहुंचाया गया. जबकि अन्य घायलों को खटपोंक के मुखिया जानकी यादव और समाजसेवी प्रकाश यादव ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने सभी का इलाज किया.
हादसे में 8 लोग हुए घायल
घायलों में ऑटो सवार 63 वर्षीय सहदेव हजाम पिता कुंजो हजाम, 4 वर्षीय प्रियांशु कुमार,कविता कुमारी, रिंकी देवी, बाईक सवार गुमगी निवासी यमुना दास पिता लक्ष्मण रविदास, रोहित दास समेत कुल 8 लोग शामिल हैं. जिनमें से सहदेव हजाम और प्रियांशु कुमार को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. हालांकि दुर्घटना के समय ऑटो में एक 3 माह का बच्चा भी मौजूद था, जिसे एक खरोच तक नहीं आई. बच्चे को बचाने के क्रम में उसकी मां के हांथ में हल्की चोट लगी.
शादी से लौटते समय बाइक से टक्कर, पुलिस जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार, खटपोंक के कुछ ग्रामीण बेलकुशी महादेव मंदिर में आयोजित शादी समारोह में भाग लेकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में खिजुरी की ओर जा रही बाइक से उनकी सीधी टक्कर हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर तिसरी पुलिस मौके पर पहुंच कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: रांची के शिक्षाविद अभय कुमार मिश्रा को अग्रिम जमानत, हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह में सरेंडर करने का दिया निर्देश
यह भी पढ़ें: धनबाद, खरसावां और नोवामुंडी में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, लाखों बच्चों को पिलाई जाएगी जीवनरक्षक खुराक
यह भी पढ़ें: झारखंड में सरकारी स्कूलों की छात्राओं को नवंबर से मिलेगा मुफ्त सेनेटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट विद्यालय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए