गिरिडीह में बिजली कटौती पर बवाल, मकतपुर चौक पर लोगों ने किया सड़क जाम
लोगों ने किया सड़क जाम
Giridih Power Cut Protest : गिरिडीह के मकतपुर इलाके में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.
गिरिडीह से बिनोद शर्मा की रिपोर्ट
आपके शहर में
Giridih Power Cut Protest : गिरिडीह जिले में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान मकतपुर के सतगलिया और आसपास की गली के लोगों ने बुधवार को मकतपुर चौक जाम कर दिया. आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
बिजली संकट से परेशान लोग उतरे सड़क पर
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से इलाके में बिजली की भारी समस्या है. बार-बार फोर फोट्टी होने के कारण कई घरों के बिजली उपकरण जल गए हैं. टीवी, फ्रिज, पंखे खराब हो गए. लोगों ने बताया कि कई बार विभाग से व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अधिकारी फोन नहीं उठाते. थक-हारकर आज सड़क पर उतरना पड़ा.
बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होने तक जाम हटाने से इनकार
सड़क जाम की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है. जाम के कारण मकतपुर-टावर चौक रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक बिजली व्यवस्था ठीक नहीं होगी, जाम नहीं हटेगा. विभाग को लिखित आश्वासन देना होगा.
यह भी पढ़ें: JSCA स्टेडियम में जेपीएल फाइनल के दौरान भगदड़, कई घायल; गेट पर तोड़फोड़
यह भी पढ़ें: झारखंड टी20 लीग फाइनल 2026: कब, कहां और कैसे फ्री में देखें छोटानागपुर रॉयल्स vs जमशेदपुर स्टीलर्स का मुकाबला?
यह भी पढ़ें: बिरसा मुंडा जेल में महिला कैदी के गर्भवती मामला: हाईकोर्ट में सीलबंद लिफाफे में पेश की गई रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए