ePaper

जिलाध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप होगा : यशोमती ठाकुर

Updated at : 06 Sep 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप होगा : यशोमती ठाकुर

जिलाध्यक्ष का चयन कार्यकर्ताओं की भावना के अनुरूप होगा : यशोमती ठाकुर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री व एआइसीसी द्वारा गढ़वा जिला की पर्यवेक्षक नियुक्त यशोमती ठाकुर ने कहा कि संगठन सृजन अभियान-2025 के तहत कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चयन पूरी निष्पक्षता और इमानदारी से किया जायेगा. जिलाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं पर थोपा नहीं जायेगा, बल्कि गढ़वा जिले के प्रत्येक कांग्रेसी कार्यकर्ता की भावना के अनुरूप चयन होगा. शनिवार को गढ़वा पहुंचने के बाद उन्होंने जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं की भावना जानी और इसके बाद परिसदन भवन में प्रेस से मुखातिब हुईं. उन्होंने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी इमानदारी और सक्रियता से किया जायेगा. कांग्रेस हमेशा हर कार्यकर्ता की भावना का सम्मान करती है, इसी कारण चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गयी है. उन्होंने बताया कि रविवार से वह गढ़वा जिले के विभिन्न प्रखंडों का दौरा करेंगी और जमीनी हकीकत के साथ कार्यकर्ताओं की भावना को जानने का प्रयास करेंगी. इस मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नियुक्त नेता एवं पांकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लाल सूरज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सह पर्यवेक्षक चंद्रशेखर शुक्ला, सत्यनारायण सिंह, गढ़वा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओबैदुल्लाह हक अंसारी समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola