बंगाल चुनाव ने रचा इतिहास, पहली बार किसी राज्य में 93.19 प्रतिशत हुई वोटिंग, देखें जिलों का पूरा डेटा

Updated:
विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage News

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के पहले चरण में 93.19 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किाय है. इलेक्शन कमीशन के आधिकारिक आंकड़े शनिवार को जारी किये गये. कूचबिहार में सबसे ज्यादा 96.2 प्रतिशत लोगों ने वोट किया. जानें आपके जिले में कितने प्रतिशत लोगों ने वोट किया. महिला-पुरुष भागीदारी का पूरा गणित यहां पढ़ें.

विज्ञापन

West Bengal Election 2026 Phase 1 Voting Percentage: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में मतदाताओं ने लोकतंत्र का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है. निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 16 जिलों में 93.19 प्रतिशत वोटिंग हुई है.

विज्ञापन

उत्तर से दक्षिण बंगाल तक दिखा वोटरों का उत्साह

उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक, लोगों में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखा गया. सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा कूचबिहार से आया, जहां रिकॉर्ड 96.2 प्रतिशत मतदान हुआ. राज्य के कुल 3.60 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 3.36 करोड़ लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है.

कूचबिहार टॉप पर, कलिम्पोंग में सबसे कम उत्साह

चुनाव आयोग ने वोटिंग के जो जिलावार आंकड़े जारी किये हैं, उस पर गौर करेंगे, तो पायेंगे कि मतदान का स्तर बेहद ऊंचा रहा. कूचबिहार के बाद दक्षिण दिनाजपुर में सबसे ज्यादा 95.44 प्रतिशत और मालदा में 94.79 प्रतिशत मतदान हुआ. जलपाईगुड़ी में 94.76 फीसदी, उत्तर दिनाजपुर में 94.16 फीसदी और बीरभूम में 94.51 फीसदी वोटिंग हुई.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में 90 प्रतिशत से कम मतदान

उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग दो ऐसे जिले रहे, जहां 90 फीसदी से कम लोगों ने मतदान किया. दार्जिलिंग में 88.98 प्रतिशत और कलिम्पोंग में 83.04 प्रतिशत वोट पड़े. दक्षिण बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर में 92.75 फीसदी, पश्चिम मेदिनीपुर में 92.19 फीसदी और झारग्राम में 92.26 प्रतिशत वोटिंग हुई.

इसे भी पढ़ें : पहले चरण में दीदी का सूपड़ा साफ, 110 सीटें जीत रही BJP, 4 मई को सीताभोग से PM मोदी का मुंह मीठा करायेंगे : अमित शाह

वोटिंग में फिर पुरुषों पर भारी पड़ी महिलाएं

पहले चरण के इस महाकुंभ में वोटरों की भागीदारी ने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये. इस चरण में कुल 3,60,77,304 पंजीकृत वोटर थे. इनमें से 3,36,22,168 लोग मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. मतदान करने वालों में 1,70,81,849 पुरुष और 1,65,40,065 महिलाएं हैं. वोट प्रतिशत की बात करें, तो 92.34 फीसदी पुरुषों ने और 94.10 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किये.

जिले का नामपुरुष मतदाता महिला मतदाता थर्ड जेंडर वोटरकुल मतदाता मतदान प्रतिशत
कूचबिहार11,26,63610,51,2051421,77,85596.2
अलीपुरदुआर5,47,5665,37,749510,85,32093.2
जलपाईगुड़ी8,25,6038,04,0071116,29,62194.76
कलिम्पोंग84,53282,88601,67,41883.04
दार्जिलिंग4,89,7394,98,261179,88,01788.98
उत्तर दिनाजपुर9,67,7488,86,2703418,54,05294.16
दक्षिण दिनाजपुर5,67,0225,39,6502711,06,69995.44
मालदा13,51,02412,95,2922626,46,34294.79
मुर्शिदाबाद23,72,61523,35,1904347,07,84893.67
पूर्व मेदिनीपुर19,58,67218,99,7521938,58,44392.75
पश्चिम मेदिनीपुर17,45,43917,30,6771634,76,13292.19
झारग्राम4,19,9794,20,50438,40,48692.26
पुरुलिया10,56,19910,07,168820,63,37591.59
बांकुड़ा13,70,4391,33,1394227,01,83592.55
पश्चिम बर्धमान9,10,5468,64,4031117,74,96090.32
बीरभूम12,88,09012,55,6571825,43,76594.51
कुल1,70,81,8491,65,40,0652543,36,22,16893.19

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव : 96.2 फीसदी वोटिंग के साथ कूचबिहार ने रचा इतिहास, महिलाओं ने भी दिखाया दम, देखें जिलों का पूरा डेटा

ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर 25 प्रतिशत लोग वोटर लिस्ट से बाहर, आंकड़ों में उलझा जीत-हार का गणित

बंगाल चुनाव के पहले चरण की अग्निपरीक्षा में ECI पास, 44376 हजार बूथों पर कोई नहीं कर पाया ‘खेला’, अब 29 की तैयारी

इलेक्शन ड्यूटी पर तैनात 65 कर्मियों को झटका, वोटर लिस्ट से नाम कटने के मामले में भी दखल देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola