पहले चरण में दीदी का सूपड़ा साफ, 110 सीटें जीत रही BJP, 4 मई को सीताभोग से PM मोदी का मुंह मीठा करायेंगे : अमित शाह

Amit Shah Bengal Election Rally West Bengal Election 2026
Amit Shah Bengal Election Rally: पूर्व बर्धमान के जमालपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा प्रहार किया. उन्होंने पहले चरण में 110 सीटें जीतने का दावा किया और 5 मई से बंगाल को भयमुक्त बनाने की गारंटी दी.
Amit Shah Bengal Election Rally| जमालपुर/बर्धमान, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण की सरगर्मी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पूर्व बर्धमान जिले के जमालपुर में हुंकार भरी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी अरुण हालदार के समर्थन में सलीमाबाद तरुण संघ मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित किया.
रात एक बजे भी बिना किसी डर के घर से निकल सकेंगी बेटियां
जनसभा में अमित शाह ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि पहले चरण के चुनाव में ही ममता दीदी का सूपड़ा साफ हो गया है. भाजपा 152 में से 110 सीटों पर भारी जीत दर्ज कर रही है. उन्होंने वादा किया कि 4 मई को बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी और 5 मई से राज्य की बेटियां रात एक बजे भी बिना डर के घर से बाहर निकल सकेंगी.
4 मई को खिलेगा कमल, पीएम को खिलायेंगे सीताभोग
अमित शाह ने बर्धमान की प्रसिद्ध मिठाई का जिक्र करते हुए जनता को भाजपा से जोड़ा. उन्होंने कहा कि पहले चरण के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा प्रचंड बहुमत की ओर है. दूसरे चरण में आपलोगों को कमल खिलाना है, ताकि 4 मई को बर्धमान के ‘सीताभोग’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुंह मीठा कराया जा सके.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
घास फूल की विदाई का वक्त आ गया : शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि अब तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के ‘घास फूल’ की विदाई का वक्त आ गया है. भाजपा सरकार बनते ही भ्रष्टाचारियों और लुटेरों को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जायेगा.
महिला सुरक्षा पर शाह की गारंटी
अमित शाह ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज, संदेशखाली और कलकत्ता लॉ कॉलेज की घटनाओं का जिक्र करते हुए ममता बनर्जी की सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि दीदी ने शाम 7 बजे के बाद महिलाओं का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है. मेरा वादा है कि 5 मई के बाद बंगाल के किसी भी कोने में बच्ची भी रात के 1 बजे बेखौफ होकर घर से बाहर निकल पायेंगी.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी का प्रचार करने बंगाल पहुंचे तेजस्वी यादव, कहा- दीदी लगायेंगी जीत का चौका, राघव चड्ढा पर भी बोले
केंद्रीय गृह मंत्री ने गुंडों को दी सीधी चेतावनी
शाह ने चेतावनी दी कि अगर किसी गुंडे ने मां-बहनों की तरफ आंख उठाकर भी देखा, तो वह सीधे जेल की सलाखों के पीछे होगा. देश के 20 राज्यों में भाजपा सरकार ने यह करके दिखाया है.
CAA, घुसपैठ और मतुआ समाज को भी साधा
ममता बनर्जी के CAA विरोध पर प्रहार करते हुए अमित शाह ने कहा कि मतुआ और नामशूद्र समाज मेरे प्राण हैं. दीदी इन्हें डराना बंद करें. इन्हें कोई छू भी नहीं सकता. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा. भाजपा सरकार आते ही CAA को पूरी ताकत से लागू किया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : श्रीरामपुर में गरजे राहुल गांधी- ममता बनर्जी और मोदी अमीरों के लिए कर रहे काम, दोनों सत्ता के लालची
Amit Shah Bengal Election Rally: 3000 रुपए का वादा
होम मिनिस्टर शाह ने ऐलान किया कि भाजपा सरकार राज्य की महिलाओं और युवाओं के लिए 3000 रुपए प्रति माह की विशेष आर्थिक योजना लेकर आयेगी. उन्होंने जमालपुर की जनता से अपील की कि अरुण हल्दर को भारी मतों से जिताएं, उन्हें ‘बड़ा नेता’ बनाने की जिम्मेदारी भाजपा की होगी.
इसे भी पढ़ें
ममता बनर्जी की भवानीपुर सीट पर 25 प्रतिशत लोग वोटर लिस्ट से बाहर, आंकड़ों में उलझा जीत-हार का गणित
अग्निमित्रा पॉल पर हमले को सोहराब अली ने बताया राजनीतिक स्टंट, मानहानि के केस की दी चेतावनी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










