अग्निमित्रा पॉल पर हमले को सोहराब अली ने बताया राजनीतिक स्टंट, मानहानि के केस की दी चेतावनी

प्रेस को संबोधित करते सोहराब अली. इनसेट में अग्निमित्रा पॉल.
Agnimitra Paul Attack Case: रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली ने भाजपा नेता अग्निमित्रा पॉल पर हमले को झूठा करार दिया है. उन्होंने कहा कि गाड़ी में तोड़फोड़ नहीं हुई थी. उनके परिवार को बदनाम करने के लिए यह साजिश रची गयी है.
खास बातें
Agnimitra Paul Attack Case| रानीगंज/आसनसोल, संतोष विश्वकर्मा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच आसनसोल दक्षिण की भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल पर हुए कथित हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है. रानीगंज के पूर्व विधायक सोहराब अली ने इस पूरी घटना को ‘खुद की रची साजिश’ और ‘राजनीतिक स्टंट’ करार दिया है.
राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश : सोहराब अली
सोहराब अली ने दावा किया कि अग्निमित्रा पॉल ने राजनीतिक लाभ के लिए एक सम्मानित परिवार को झूठे केस में फंसाने की कोशिश की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि आरोप साबित नहीं हुए, तो वह भाजपा नेता के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे.
गाड़ी को नुकसान नहीं हुआ, सब ड्रामा है : सोहराब
सोहराब अली ने 23 अप्रैल को 135 नंबर वार्ड में हुई घटना का ब्योरा देते हुए कई सवाल खड़े किये. उनके मुताबिक, घटना के वक्त एक पत्थर सुरक्षा गार्ड को जरूर लगा था, लेकिन गाड़ी में तोड़फोड़ नहीं हुई थी. बाद में राजनीतिक फायदा उठाने के लिए टूटी हुई गाड़ी दिखायी गयी. उन्होंने आरोप लगाया कि जब आसनसोल दक्षिण की निवर्तमान विधायक थाने पहुंचीं, तो उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया. इसके बाद उन्होंने अचानक शेखू और शब्बीर का नाम लेते हुए उन पर हमला कराने का आरोप लगा दिया.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्मानित परिवार को बदनाम करने की कोशिश : अली
पूर्व विधायक ने कहा कि जिन लोगों पर आरोप लगाये गये हैं, वे समाज के प्रतिष्ठित लोग हैं. अली ने बताया कि शेखू उनका भतीजा है. वह एक वकील है और Crescent ITI Training School का निदेशक भी है. उन्होंने कहा कि शेखू के पिता भी नामचीन वकील हैं. एक शिक्षित और सम्मानित परिवार को इस तरह अपराधी बताना बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. अगर आरोप झूठे निकले, तो अग्निमित्रा पॉल को कोर्ट में जवाब देना होगा.
इसे भी पढ़ें : आसनसोल में अग्निमित्रा पॉल पर पथराव, कार में तोड़फोड़, भाजपा नेता ने पूछा- किस कानून के तहत प्रेस को रोक रहे?
असगर अली की गिरफ्तारी और ‘इनफॉर्मर’ वाला एंगल
इस मामले में पुलिस ने असगर अली नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसको लेकर सोहराब अली ने चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. उन्होंने दावा किया कि असगर अली आपराधिक छवि का व्यक्ति है. वह पुलिस के ‘इनफॉर्मर’ के तौर पर काम करता है. उसके खिलाफ पहले भी ज्वाइंट पिटीशन दी जा चुकी है. वह माइनॉरिटी कांग्रेस से जुड़ा है और उसके संबंध इंसाफ मंच के शमश खान से हैं.
इसे भी पढ़ें : आसनसोल में मर्डर! कांग्रेस ने TMC पार्षद पर लगाये गंभीर आरोप, थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन
Agnimitra Paul Attack Case: सोहराब ने की निष्पक्ष जांच की मांग
सोहराब अली ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वे किसी के दबाव में न आयें. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से एक ‘अभिनेत्री की रची गयी प्लानिंग’ है. पुलिस को रिमांड के दौरान गहराई से पूछताछ करनी चाहिए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके. उन्होंने मांग की कि असली साजिशकर्ता को बेनकाब किया जाना चाहिए.
इसे भी पढ़ें
ममता दीदी, कभी मां दुर्गा और श्रीराम का नाम लेना भी सीखिए, 4 मई TMC का आखिरी दिन : हिमंता बिस्व सरमा
भाजपा सरकार बनते ही गुंडों की खाल खींच देंगे, गुंडे जेल जायेंगे या ‘ऊपर’ चले जायेंगे : राजनाथ सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




