गढ़वा विधायक के खिलाफ मिथिलेश ठाकुर ने दर्ज करायी प्राथमिकी

गढ़वा विधायक के खिलाफ मिथिलेश ठाकुर ने दर्ज करायी प्राथमिकी
प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी के खिलाफ पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने गढ़वा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. आवेदन में उन्होंने विधायक पर सार्वजनिक रूप से अपमानजनक, झूठे और मानहानिकारक बयान देने का आरोप लगाया है. मिथिलेश ठाकुर ने शनिवार को थाना पहुंचकर कहा कि 22 अप्रैल की शाम लगभग छह बजे सदर अस्पताल के सामने एक मेडिकल दुकान में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कई पत्रकारों और आम लोगों की मौजूदगी में उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं. उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने उनके खिलाफ कई अपमानजनक और आधारहीन बातें कही, जिससे उनकी सामाजिक, राजनीतिक और पारिवारिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा. उन्होंने पुलिस से कहा कि मामले में मानहानि, आपराधिक धमकी और जानबूझकर अपमान जैसी प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष और त्वरित जांच की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




