शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी के घर बजा डुगडुगी, चिपका इश्तहार

Updated:
विज्ञापन

पिछले चार माह से गिरफ्तारी के डर से फिरार चल रहे हैं ,गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया गया है | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले आरोपी मनीष कुमार के घर पुलिस ने ढोल-डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाया। आरोपी चार महीने से फरार है और वारंट जारी हो चुका है।

विज्ञापन

गढ़वा: नगर ऊंटरी महिला थाना कांड संख्या 08/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है . रमना थाना क्षेत्र के बहियारखुर्द निवासी मनीष कुमार (पिता मुखलाल पासवान) पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है .

विज्ञापन

मंगलवार को नगर ऊंटरी महिला थाना की पुलिस ने रमना व धुरकी थाना गश्ती दल के सहयोग से अभियुक्त के घर पर ढोल-डुगडुगी बजवाकर धारा 84 बीएनएसएस के तहत इश्तहार चिपकाया . साथ ही आसपास के लोगों को सूचित करते हुए आरोपी को अविलंब न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गई .

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी है और वह पिछले चार महीनों से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है . इश्तहार तामिला की इस कार्रवाई में पुलिस अवर निरीक्षक रुकमिनी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक गीता कुमारी, सशस्त्र बल और गश्ती दल के जवान शामिल थे .


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola