Garhwa: हरैया में दुर्गापूजा की तैयारी तेज, फिर शुभम सिंह को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

शुभम सिंह फिर बने अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरैया में दुर्गापूजा की तैयारियां जोरों पर हैं, शुभम सिंह एक बार फिर अध्यक्ष चुने गए हैं. सप्तमी को भव्य जागरण और भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन

गढ़वा: हरैया में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. पूजा को लेकर समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से इस वर्ष भी शुभम सिंह को अध्यक्ष चुना गया. समिति की ओर से दुर्गापूजा के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

सप्तमी को होगा भव्य जागरण

समिति के अनुसार सप्तमी के दिन 17 अक्टूबर को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा. इसमें बोकारो के लोक कलाकार आदित्य सिंह और स्नेहा सिंह प्रस्तुति देंगे. स्नेहा सिंह भोजपुरी संगीत में पारंपरिक और भक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के लिए पहचान बना रही हैं. भोजपुरी मंच पर बढ़ती फूहड़ता और अश्लीलता से अलग उनकी प्रस्तुतियां पारंपरिक एवं भक्ति गीतों पर केंद्रित रहती हैं. सोशल मीडिया पर भी उनके गीतों और लाइव स्टेज कार्यक्रमों को अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है.

ये भी पढ़ें- चेचरिया में दुर्गापूजा को लेकर नवयुवक क्लब की तैयारी पूरी, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे पंडाल

श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था का प्रयास

समिति के अध्यक्ष शुभम सिंह ने बताया कि जागरण और दुर्गापूजा के अन्य कार्यक्रमों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास किया जा रहा है. समिति में विशाल कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, शिवम सिंह को सचिव, पवन कुमार को उपसचिव, उदय कुमार सिंह को महासचिव, अभय सिंह को कोषाध्यक्ष तथा रंजन सिंह को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है.

व्यवस्थापक की जिम्मेदारी अतुल कुमार सिंह, संजीव कुमार, आकाश कुमार, सुबोध कुमार, लालबहादुर कुमार, रंजीत कुमार, विकास कुमार, नितिन कुमार, नंदकिशोर कुमार, राकेश कुमार और शिवम सिंह को दी गई है. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संतोष, अमित, मनीष, आनंद, अमित, बिट्टू, अभिषेक, रोहित, नैतिक सिंह और वैभव सिंह समेत अन्य सदस्य सहयोग करेंगे.

ये भी पढ़ें- Garhwa: डाक बंगले में न पंखा चला, न मिला पानी, बदहाल व्यवस्था देख भड़के विधायक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola