Garhwa: डाक बंगले में न पंखा चला, न मिला पानी, बदहाल व्यवस्था देख भड़के विधायक

Updated:
विज्ञापन

डीएफओ को फोन कर तत्काल व्यवस्था दुरुस्त कराने का दिया निर्देश | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धुरकी के वन विभाग डाक बंगले की बदहाल व्यवस्था से विधायक अनंत प्रताप देव भड़के. पंखा, पानी और सफाई की कमी पर डीएफओ को तत्काल सुधार का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन

धुरकी (गढ़वा): उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने धुरकी पहुंचे भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव वन विभाग के डाक बंगले की बदहाल व्यवस्था देखकर नाराज हो गए. डाक बंगले में न पंखा चल रहा था और न ही पर्याप्त पानी की व्यवस्था थी. आसपास गंदगी और झाड़ियों को देखकर भी विधायक ने नाराजगी जताई.

विज्ञापन

विधायक ने गर्मी को देखते हुए डाक बंगले में पंखा और कूलर चालू कराने को कहा. इस पर बताया गया कि भवन में पंखे और बिजली की वायरिंग तो है, लेकिन तार डिस्कनेक्ट होने के कारण बिजली की व्यवस्था चालू नहीं है. इसके बाद विधायक ने पानी की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली. यहां भी पर्याप्त पानी नहीं होने की बात सामने आई.

ये भी पढ़ें- बड़गड़ थाना को मिला नया प्रभारी, राजेश कुमार वर्मा ने कहा- जनता की समस्याओं का होगा समाधान

डीएफओ को फोन कर तत्काल सुधार का निर्देश

डाक बंगले की स्थिति से नाराज विधायक ने मौके से ही वन विभाग के डीएफओ को फोन किया. उन्होंने डाक बंगले में बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. विधायक ने कहा कि प्रखंड स्तर पर महत्वपूर्ण लोगों के ठहरने के लिए वन विभाग का डाक बंगला प्रमुख व्यवस्था है. इसके बावजूद यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. उन्होंने सभी कमरों में एसी लगाने के साथ पानी की समुचित व्यवस्था कराने को कहा. साथ ही डाक बंगले की साफ-सफाई और आसपास उगी झाड़ियों को हटाकर परिसर को व्यवस्थित करने का निर्देश दिया.

बोरिंग के बाद भी नहीं मिला पर्याप्त पानी

बताया गया कि डाक बंगले में पानी की व्यवस्था के लिए बोर कराया गया था, लेकिन पर्याप्त पानी नहीं मिल सका. इस कारण यहां किसी कार्यक्रम के आयोजन के दौरान बाहर से पानी मंगाना पड़ता है. विधायक ने बिजली और पानी की समस्या को दूर कर डाक बंगले को नियमित उपयोग के योग्य बनाने पर जोर दिया.

ये भी पढ़ें- 23.80 लाख की नाली में नहीं निकल रहा पानी, मझिआंव में निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola