चेचरिया में दुर्गापूजा को लेकर नवयुवक क्लब की तैयारी पूरी, कोलकाता के कारीगर बनाएंगे पंडाल
चेचरिया में इस बार रामायण से रावण दहन तक दिखेगा उत्सव का रंग | Prabhat Khabar Network
चेचरिया में इस बार दुर्गापूजा भव्यता से मनाई जाएगी. नवरात्र से दशमी तक रामायण सीरियल, डांडिया और रावण दहन जैसे कई आकर्षण होंगे.
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): चेचरिया में इस बार दुर्गापूजा का उत्सव सिर्फ पूजा तक सीमित नहीं रहेगा. नवरात्र से दशहरा तक यहां धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पूरी श्रृंखला आयोजित की जाएगी. रामायण सीरियल के प्रदर्शन से लेकर डांडिया और दशमी के दिन रावण दहन तक श्रद्धालुओं और लोगों के लिए कई आकर्षण रहेंगे.
नवयुवक क्लब की बैठक में इस वर्ष दुर्गापूजा की तैयारियों की रूपरेखा तय की गई. अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय परिसर में पंकज कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से दुर्गापूजा को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में पूजा पंडाल, मां दुर्गा की प्रतिमा, सजावट, लाइटिंग और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. इस दौरान पिछले वर्ष के आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया.
ये भी पढ़ें- बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से बेचे जा रहे 20 लीटर वाले पानी के जार
लगातार दूसरी बार कमलेश मेहता बने अध्यक्ष
बैठक में क्लब की पुरानी कमेटी को यथावत रखते हुए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई. कमलेश मेहता को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया. सौरभ जायसवाल को सचिव, अंकुल कुमार और अजीत पासवान को सह सचिव, रणधीर कुमार और आशीष शर्मा को उपाध्यक्ष तथा शुभम कुमार कोषाध्यक्ष बनाया गया. शुभम जायसवाल, अभय चौरसिया और राहुल कुमार को मीडिया प्रभारी और बजरंगी दास और सत्यजीत राज ठाकुर को सूचना मंत्री की जिम्मेदारी दी गई.
अध्यक्ष कमलेश मेहता ने कहा कि लगातार दूसरी बार अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलना सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. क्लब इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक भव्य आयोजन करने का प्रयास करेगा.
9 अक्टूबर से रामायण सीरियल का होगा प्रदर्शन
क्लब के अनुसार शारदीय नवरात्र के अवसर पर 9 अक्टूबर से रामायण सीरियल का प्रदर्शन किया जाएगा. पूजा पंडाल का निर्माण कोलकाता के कारीगरों द्वारा कराया जाएगा. पंडाल के साथ पूरे पूजा परिसर को आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाने की तैयारी है. सप्तमी से मां दुर्गा की पूजा शुरू होगी. अष्टमी और नवमी को डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. नवमी को कन्या पूजन के बाद प्रसाद का वितरण होगा.
ये भी पढ़ें- कचरे से बंद हुई चिरका डैम की मुख्य नहर, सिंचाई के लिए परेशान किसान
दशमी को होगा विशाल रावण दहन
दशमी के दिन गोसाईबाग मैदान में विशाल रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा मुख्य अतिथि तथा मानवेंद्र प्रताप देव उर्फ मन्नू बाबा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे. बैठक में संरक्षक अजय प्रसाद मुखिया, विनय प्रसाद, अश्विनी कुमार, कामता प्रसाद, सुनील पासवान, सुधीर प्रसाद, सुदामा प्रसाद, कमलेश विश्वकर्मा, मनीष कमलापुरी, चितरंजन विश्वकर्मा, सुजीत विश्वकर्मा, विशाल कुमार, श्रीराम ठाकुर, उदय विश्वकर्मा, जयराम विश्वकर्मा, कुकू पासवान, मनोज कुमार चौरसिया, राजू मेहता, आकाश कुमार, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए