बड़गड़ थाना को मिला नया प्रभारी, राजेश कुमार वर्मा ने कहा- जनता की समस्याओं का होगा समाधान

Updated:
विज्ञापन

बड़गड़ के नए थाना प्रभारी राजेश वर्मा का स्वागत करते हुए | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़गड़ के नए थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा का जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया. शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ज़ोर.

विज्ञापन

गढ़वा: बड़गड़ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा को थाना प्रभारी बनाए जाने के बाद जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने थाना पहुंचकर उनका स्वागत किया. लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.

विज्ञापन

थाना प्रभारी का पदभार संभालने के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के प्रतिनिधिमंडल ने भी थाना पहुंचकर राजेश कुमार वर्मा का अभिनंदन किया. प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य जय प्रकाश मींज, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन मींज, सचिव अमानत अंसारी, जिला कार्यसमिति सदस्य संदीप गुप्ता और बरूण केसरी सहित सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग शामिल थे.

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका खारिज, 24 सितंबर को तय होंगे आरोप

शांति और कानून-व्यवस्था पर जोर

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने थाना प्रभारी को शुभकामनाएं देते हुए बड़गड़ प्रखंड क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में प्रभावी पहल करने की अपील की. साथ ही आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाये रखने पर जोर दिया.

जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा

वहीं, थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी. आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने क्षेत्रवासियों से पुलिस का सहयोग करने और किसी भी समस्या की जानकारी समय पर पुलिस को देने की अपील की.

उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल से ही क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल कायम किया जा सकता है. मौके पर सअनि योगेंद्र उरांव, सअनि प्रभु प्रसाद मेहता, सअनि संतोष कुमार उपाध्याय, आरक्षी वशिष्ठ राम सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- 23.80 लाख की नाली में नहीं निकल रहा पानी, मझिआंव में निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola