यौन शोषण का आरोपी फरार, घर पर चिपकाया गया इश्तेहार
पिछले चार माह से गिरफ्तारी के डर से फिरार चल रहे हैं ,गैर जमानतीय वारंट निर्गत किया गया है | Prabhat Khabar Network
यौन शोषण के आरोपी मनीष कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घर पर इश्तेहार चिपकाया। चार माह से फरार आरोपी को आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गई है।
गढ़वा: नगर ऊंटरी महिला थाना कांड संख्या 08/2026 के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष कुमार के खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है. रमना थाना क्षेत्र के बहियारखुर्द निवासी मनीष कुमार (पिता मुखलाल पासवान) पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप है.
मंगलवार को नगर ऊंटरी महिला थाना पुलिस ने रमना और धुरकी थाना के गश्ती दल के सहयोग से अभियुक्त के घर पहुंचकर ढोल-डुगडुगी बजवाकर धारा 84 बीएनएसएस के तहत इश्तहार चिपकाया. इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों को जानकारी देते हुए आरोपी को जल्द से जल्द न्यायालय या थाने में आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी हो चुका है और वह पिछले चार माह से गिरफ्तारी के डर से फरार चल रहा है. इश्तहार की कार्रवाई के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपी निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनायी जायेगी.
इश्तेहार तामिला की कार्रवाई में नगर ऊंटरी महिला थाना की पुलिस अवर निरीक्षक रुक्मिणी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक गीता कुमारी, सशस्त्र बल के जवान और गश्ती दल के कर्मी शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए