29 जुलाई की टॉप 20 खबरें: देवघर श्रावणी मेले पर आतंकी साया, CJP ने फिर विरोध प्रदर्शन की धमकी दी

कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन करते, गोल घेरे में कांवरियों का जत्था, फोटो पीटीआई
29 July Top 20 News: देवघर श्रावणी मेले में आतंकी साये को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया इनपुट के बाद झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार को फिर से प्रदर्शन करने की धमकी दी है. इसी तरह की टॉप 20 खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.
1. श्रावणी मेले पर आतंकी साया, झारखंड में हाई अलर्ट, खुफिया इनपुट के बाद प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी
सावन महीने में आयोजित होने वाले प्रमुख मेलों पर आतंकी खतरे के इनपुट के बाद झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. देवघर श्रावणी मेला सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हाई अलर्ट जारी किया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
2. अभिजीत दीपके ने फिर से विरोध-प्रदर्शन की धमकी दी, SC के ऑर्डर पर जताई चिंता
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने फिर से विरोध प्रदर्शन की धमकी दी है. पार्टी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर पोस्ट कर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर चिंता जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश की आड़ लेकर सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR जारी रख सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
3. सुप्रीम कोर्ट ने कहा- 20 जुलाई के CJP प्रोटेस्ट के दौरान जिसने भी ज्यादती की उसे सजा मिलनी चाहिए
सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर टिप्पणी की है. कोर्ट ने कहा है कि 20 जुलाई के प्रोटेस्ट के दौरान जिसने भी ज्यादती की है या कानून अपने हाथों में लिया है उसे सजा मिलनी चाहिए. पूरी खबर यहां पढ़ें.
4. NEET UG पेपर लीक मामला: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, 29 जुलाई को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई
NEET UG पेपर लीक मामले में CBI ने मंगलवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
5. 1 करोड़ का ईनामी नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा गिरफ्तार, कई सालों से मचा रहा था उत्पात
झारखंड पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. 1 करोड़ के ईनामी भाकपा माओवादी कमांडर मिसिर बेसरा को धनबाद-गिरिडीह सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है. उससे पूछताछ में संगठन के नेटवर्क और गतिविधियों पर अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
6. 1977 की इंदिरा गांधी की तरह वापसी कर सकती हैं 2026 की ममता बनर्जी? पढ़ें पूरा विश्लेषण
West Bengal Politics: कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की रैली में FIR दर्ज होने के बाद ममता बनर्जी ने जो भाषण दिया, उसकी तुलना 1977 की इंदिरा गांधी के तेवर से की जा रही है. क्या 'खेला होबे' का नारा सत्ता वापसी का संकेत है? क्या इंदिरा की तरह ममता बनर्जी सत्ता में वापसी करेंगी? पढ़ें पूरा विश्लेषण. पूरी खबर यहां पढ़ें.
7. JPSC धांधली में CID का शिकंजा: 8 घंटे की पूछताछ के बाद पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते का पासपोर्ट जब्त, बुधवार को फिर पेशी
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में हुई गड़बड़ियों की जांच कर रही CID टीम ने पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते का पासपोर्ट जब्त किया है. मामले में 9 घंटे तक चली पूछताछ के बाद यह कदम उठाया गया है.पूरी खबर यहां पढ़ें.
8. दिल्ली में आफत की बारिश: जलभराव से सड़कें बनीं तालाब, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजधानी की सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जिससे कई इलाकों में भारी जलजमाव हो गया है. इसके चलते ट्रैफिक की रफ्तार थम गई है और सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई नजर आ रही हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
9. राहुल-प्रियंका का प्रह्लाद जोशी पर हमला, कहा- प्रधानमंत्री ने बलात्कारियों का बचाव करने वाले को शिक्षा मंत्री बनाया
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने देश के नये शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी पर जोरदार हमला बोला है. राहुल गांधी ने कहा- "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐसे व्यक्ति को देश का शिक्षा मंत्री बनाया जो बलात्कारियों का बचाव करने वाला है.’’ पूरी खबर यहां पढ़ें.
10. अंतर-धार्मिक विवाह पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा- वयस्कों को जीवनसाथी चुनने का अधिकार
कलकत्ता हाईकोर्ट ने अंतर-धार्मिक विवाह के अधिकार पर एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. अदालत ने कहा है कि वयस्क नागरिकों को अपना जीवनसाथी चुनने की स्वतंत्रता है. कोर्ट ने पुलिस को ऐसे विवाहों के लिए सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
11. पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम
गृह मंत्रालय ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) के लिए नए रिक्रूटमेंट रूल्स की अधिसूचना जारी कर दी है. अब एसएसबी में कांस्टेबल (General Duty) के 50 प्रतिशत पद पूर्व अग्निवीरों (Ex-Agniveers) के लिए रिजर्व रहेंगे. इसके अलावा अग्निवीरों को उम्र सीमा और फिजिकल टेस्ट (PET) में भी भारी छूट मिलेगी. आइए जानते हैं पूरी डिटेल.
12. US Iran War : ईरान को ट्रंप की खुली धमकी, बोले- डील नहीं हुई तो उड़ा दूंगा पुल और पावर प्लांट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने साफ किया कि यदि तेहरान ने अमेरिका के साथ समझौता नहीं किया, तो अमेरिकी सेना एक बार फिर सैन्य कार्रवाई करेगी. इस बार निशाने पर ईरान के अहम पुल, बिजली संयंत्र और रणनीतिक ठिकाने होंगे, जिससे तेहरान को भारी नुकसान पहुंचेगा. पूरी खबर यहां पढ़ें.
13. बंगाल के कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, दुर्गा पूजा से पहले मिलेगा 20 फीसदी DA, शुभेंदु अधिकारी का ऐलान
पश्चिम बंगाल के सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है. दुर्गा पूजा से पहले उन्हें 20 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) और अक्टूबर महीने का पूरा वेतन एडवांस में मिलेगा. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इसकी घोषणा की है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
14. Bihar Student Protest: जेल से बाहर आए तेज प्रताप यादव, सरकार के आदेश के बाद मिली जमानत
बिहार बंद हिंसा मामले में गिरफ्तार पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव समेत पांच लोगों को मंगलवार देर शाम बेऊर जेल से रिहा कर दिया गया. कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल प्रशासन ने जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सभी को मुक्त किया. तेज प्रताप यादव पर दंगा समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था. पूरी खबर यहां पढ़ें.
15. बिहार में NEET प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज FIR रद्द, पुलिस वेरिफिकेशन की टेंशन खत्म
बिहार सरकार ने NEET/UG परीक्षा को लेकर विरोध-प्रदर्शन करने वाले छात्रों को बहुत बड़ी राहत दी है. सरकार के आदेश पर 26 जुलाई 2026 की शाम 6 बजे तक दर्ज हुए सभी मुकदमे रद्द कर दिए गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
16. Gen-Z के बाद अब Gen-Alpha का प्रदर्शन, छात्रों की आवाज पर झुका प्रशासन, जानें पूरी कहानी
फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर क्लास का बहिष्कार किया. सड़क पर उतरकर आवाज उठाने वाले इन छात्रों की मांगें प्रशासन ने मानीं. जानिए पूरी घटना. पूरी खबर यहां पढ़ें.
17. 'फर्जी एज' बनाकर बल्लेबाज को कराया आउट? फील्डर की हरकत कैमरे में कैद, VIDEO से मचा बवाल
क्रिकेट की साख पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट से सामने आया है. एक स्लिप फील्डर की उंगली चटकाने की आवाज ने अंपायर को धोखा दिया, जिससे एक बल्लेबाज को गलत तरीके से आउट करार दिया गया. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.पूरी खबर यहां पढ़ें.
18. कौन हैं शुभदीप घोष? टी दिलीप की जगह बन सकते हैं टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच
भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच टी दिलीप का कार्यकाल समाप्त होने के बाद बीसीसीआई नए कोच की तलाश कर रहा है. असम के पूर्व क्रिकेटर शुभदीप घोष इस पद के प्रमुख दावेदार हैं, जो श्रीलंका दौरे से पहले चुने जा सकते हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
19. असम के शिवसागर में बाढ़ का कहर, बेजबरुआ बोले- 12 घंटे मौत के साए में तैरता रहा दीवान, बाढ़ ने उजाड़ दी पूरी जिंदगी
असम में बाढ़ से मची तबाही के बीच शिवसागर जिले से दिल दहला देने वाली कहानियां सामने आ रही हैं. एक बुजुर्ग दंपति ने कैसे 12 घंटे तक पानी में तैरते दीवान पर बैठकर अपनी जान बचाई, और कैसे हजारों परिवार आज बेघर हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें.
20. क्या भारत दौरे पर आएंगे नेपाल के पीएम बालेन शाह? विदेश मंत्रालय ने दिया सीधा और सटीक जवाब
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह (बालेन) की भारत यात्रा पर विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि भारत ने बालेन शाह को आमंत्रित किया है या नहीं? पूरी खबर यहां पढ़ें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










