पलामू के जोरकट में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

पलामू के जोरकट में युवक का शव मिलने से सनसनी
Palamu News: पलामू में युवक का शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. मृतक शनिवार शाम से लापता था. आक्रोशित परिजनों ने रेड़मा चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया है.
पलामू से चंद्रशेखर की रिपोर्ट
Palamu News: झारखंड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट गांव में रविवार की सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक के शव देखा. शव के ऊपर कपड़ा नहीं था. शव मिलने की खबर पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में की गई है. शनिवार की शाम करीब सात बजे टहलने निकला. इसी दौरान विनित का अपरहण कर लिया गया. काफी समय तक घर नहीं लौटने के बाद पर परिजनों पुलिस को सूचना दी. सुबह जानकारी मिली की जोरकट के पास युवक का शव पड़ा हुआ है. जिसकी पहचान विनीत तिवारी के रूप में हुई. विनित जमीन के कारोबर से जुड़ा हुआ था. घटना का कारण आपसी रंजीश बताया जाता है.
पुलिस की कार्रवाई और जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पलामू एसपी कपिल चौधरी और सदर थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया. फिलहाल पुलिस मौत के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास के लोगों और मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है. परिजनों ने शव के साथ रेड़मा चौक जाम कर दिया है. एसपी ने कहा कि अपराधी किसी भी स्थिति में नहीं बचेंगे.
इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म
युवक का बिना कपड़ों के शव मिलने के कारण स्थानीय स्तर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह हत्या है या कुछ और. घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे जोरकट इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग
इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










