Renault Duster Vs Tata Sierra: सेफ्टी रेटिंग्स और फीचर्स में कौन है असली बाजीगर?

Updated:
विज्ञापन
Renault Duster Vs Tata Sierra Safety Ratings

Renault Duster Vs Tata Sierra

Renault Duster Vs Tata Sierra: कार खरीदते समय अगर आपकी फर्स्ट प्रायोरिटी सेफ्टी है, तो Renault Duster और Tata Sierra दोनों शानदार ऑप्शन हैं. दोनों SUVs 5-स्टार सेफ्टी के साथ आती हैं और एडवांस फीचर्स से लैस हैं. ऐसे में फैसला इस बात पर टिकता है कि आपकी जरूरतों के लिए कौन बेस्ट है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

Renault Duster 2026 ने 17 मार्च 2026 को भारतीय बाजार में एंट्री की थी. लॉन्च के बाद से ही यह लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. हाल ही में इस SUV ने Bharat NCAP में शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला Tata Sierra से है. Sierra भी सेफ्टी के मामले में भी काफी मजबूत दावेदार पेश करती है. ऐसे में सवाल उठता है कि इन दोनों SUVs में कौन ज्यादा सेफ है और किसमें बेहतर सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं? आइए  जानते हैं.

Renault Duster Vs Tata Sierra: सेफ्टी रेटिंग्स

सेफ्टी के मामले में Renault Duster और Tata Sierra, दोनों ही किसी से कम नहीं हैं. दोनों SUVs ने BNCAP क्रैश टेस्ट में शानदार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इतना ही नहीं, Adult Occupant Protection और Child Occupant Protection, दोनों कैटेगरी में इनका परफॉर्मेंस बेहतरीन रहा है. नीचे टेबल में आप दोनों के डिटेल स्कोर देख सकते हैं.

CategoryRenault DusterTata Sierra
Adult Safety Rating5/55/5
Adult Occupant Protection30.49/3231.14/32
Child Safety Rating5/55/5
Child Occupant Protection45/4944.73/49

Renault Duster के सेफ्टी फीचर्स

इसमें 6 एयरबैग, ESP, ABS के साथ EBD, ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे कई एडवांस फीचर्स मिलते हैं. फैमिली की सेफ्टी के लिए इसमें ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स और 360-डिग्री कैमरा भी दिया गया है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट्स में Level 2 ADAS मिलता है, जिसमें 17 से ज्यादा स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं.

Tata Sierra के सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के मामले में 2025 Tata Sierra किसी से कम नहीं है. इसमें लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा, इस SUV में 6 एयरबैग, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो होल्ड जैसी सुविधाएं दी गई हैं. वहीं, ट्रैक्शन कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-डिमिंग IRVM, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स भी इसमें आपको मिल जाती है.

यह भी पढ़ें: नई कार के लिए बेस्ट कलर कौन सा है? गर्मियों में ये ऑप्शन हैं सबसे शानदार

विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola