5 साल में 69 प्रतिशत बढ़ी फिरहाद हकीम की दौलत, सालाना कमाई में बंपर उछाल, देनदारी भी हुई डबल, पढ़ें पूरी डिटेल

Firhad Hakim TMC Net Worth: पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हकीम की संपत्ति 5 साल में 69 फीसदी बढ़कर 22.57 करोड़ रुपए हो गयी है. चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी सालाना आय में 160 प्रतिशत का उछाल आया है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.
खास बातें
Firhad Hakim TMC Net Worth: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नामांकन के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कद्दावर नेता, राज्य के शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम की संपत्ति को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. चुनाव आयोग को सौंपे गये ताजा हलफनामे के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में फिरहाद हकीम की कुल संपत्ति में 69 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है.
व्यक्तिगत सालाना कमाई 160 प्रतिशत बढ़ी
दिलचस्प बात यह है कि उनकी व्यक्तिगत वार्षिक आय में भी इस दौरान 160 प्रतिशत का जबर्दस्त उछाल दर्ज किया गया है. हालांकि, संपत्ति के साथ-साथ मंत्री जी पर कर्ज का बोझ भी पहले के मुकाबले लगभग दोगुना हो गया है.
13.34 करोड़ से बढ़कर 22.57 करोड़ हुई संपत्ति
फिरहाद हकीम के चुनावी हलफनामे के तुलनात्मक अध्ययन से उनकी बढ़ती आर्थिक ताकत का पता चलता है. वर्ष 2021 हकीम ने 13.34 करोड़ रुपए की संपत्ति घोषित की थी. अब 2026 में यह बढ़कर 22.57 करोड़ रुपए हो गयी है. इन 5 सालों में उनकी सालाना कमाई 65.87 लाख रुपए से बढ़कर 1.71 करोड़ रुपए हो गयी. यह उनकी वार्षिक कमाई में 160 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Firhad Hakim TMC Net Worth: कहां से बढ़ी दौलत और कितना है कर्ज?
हलफनामे के अनुसार, संपत्ति बढ़ने की मुख्य वजह बैंक जमा, निवेश और अचल संपत्तियों के बाजार मूल्य में हुआ इजाफा है. हकीम के पास कोलकाता और आसपास के जिलों में कई अचल संपत्तियां हैं. इसके अलावा उनके पास बैंक डिपॉजिट, निवेश और सोने के आभूषण भी हैं. संपत्ति बढ़ने के साथ मंत्री पर कर्ज भी बढ़ा है. उनकी कुल देनदारियां 2021 में 83.79 लाख रुपए थीं, जो 2026 में बढ़कर 1.62 करोड़ रुपए हो गयी.
इसे भी पढ़ें : 15 साल से मुख्यमंत्री फिर भी अपनी कार तक नहीं! 5 साल में और गरीब हुईं बंगाल की सीएम ममता बनर्जी
व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता पर दर्ज हैं आपराधिक मामले
मंत्री ने हलफनामे में खुद को व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनेता बताया है. उनकी पत्नी भी व्यवसाय से जुड़ी हैं. आर्थिक विवरण के साथ-साथ फिरहाद हकीम के कानूनी रिकॉर्ड में भी बदलाव आया है. 2021 में उनके खिलाफ एक आपराधिक मामला था. 2026 में उनके खिलाफ लंबित आपराधिक मामलों की संख्या बढ़कर 2 हो गयी है.
इसे भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




