नंदीग्राम का संग्राम : 21 लाख लेकर मैदान में उतरे शुभेंदु अधिकारी ने खर्च किये 23.62 लाख रुपए, ममता बनर्जी को हराया

Updated at : 08 Apr 2026 9:45 AM (IST)
विज्ञापन
Suvendu Adhikari Nandigram Victory West Bengal Election 2026

अमित शाह के साथ शुभेंदु अधिकारी.

Suvendu Adhikari Nandigram Victory: नंदीग्राम चुनाव का दिलचस्प डेटा. शुभेंदु अधिकारी 21 लाख की पूंजी के साथ मैदान में उतरे और खर्च किये 23.62 लाख रुपए. खर्च से लेकर वोट तक में उन्होंने कैसे दी ममता बनर्जी को मात.

विज्ञापन

Suvendu Adhikari Nandigram Victory: बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में नंदीग्राम सीट पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके कैबिनेट के सबसे कद्दावर नेताओं में एक शुभेंदु अधिकारी के बीच जंग थी. इस सीट पर जीत दर्ज करना दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल था. आखिरकार शुभेंदु अधिकारी ने बाजी मारी और बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी को यहां हार का सामना करना पड़ा. शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव में ही नहीं, चुनाव खर्च के मामले में भी ममता बनर्जी को पीछे छोड़ दिया.

भाजपा ने शुभेंदु को दिये थे 15 लाख रुपए

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से 2021 विधानसभा चुनाव लड़ते हुए कुल 23.62 लाख रुपए का खर्च दिखाया था. उनके पास चुनाव लड़ने के लिए 21.02 लाख रुपए का फंड था. इसमें 15 लाख रुपए उन्हें 18 मार्च को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मिले थे. यह चुनाव उन्होंने भाजपा के टिकट पर ही लड़ा था.

शुभेंदु को 3 स्रोतों से मिले थे 21.02 लाख रुपए

​‘नंदीग्राम के बेटे’ ने इलेक्शन कमीशन को अपने चुनाव खर्च का जो ब्योरा सौंपा था, उसमें बताया है कि उन्होंने उम्मीदवार के तौर पर कुल 23,62,126 रुपए खर्च किये. हालांकि, उनके पास कुल 21,02,000 रुपए का ही फंड था. ये 21.02 लाख रुपए उनको 3 स्रोतों से मिले.

विवरणरकम
अपना फंड (चुनाव खर्च के लिए)42,000 रुपए
पार्टी (BJP) से मिली रकम15,00,000 रुपए​
चंदा (व्यक्ति, कंपनी, फर्म, संगठन आदि)5,60,000 रुपए
कुल उपलब्ध फंड21,02,000 रुपए
(खर्च के स्टेटमेंट में कुल फंड 21.02 लाख रुपए और कुल घोषित खर्च 23,62,126 रुपए दर्ज हैं. सुधीर तिवारी से 10 हजार रुपए का चंदा मिला था. इसका जिक्र इस स्टेटमेंट में नहीं किया गया है. संभवत: उन्हें ऐसे ही और छोटे-मोटे डोनेशन मिले रहे होंगे, जिसका जिक्र चुनाव खर्च के स्टेटमेंट में नहीं हुआ होगा.)

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अपनी जेब से 42 हजार रुपए लगाये थे ‘नंदीग्राम के बेटे’ ने

सबसे पहले बात शुभेंदु अधिकारी के इलेक्शन फंड की. बंगाल की चीफ मिनिस्टर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता ने अपने फंड से 42 हजार रुपए खर्च किये. नंदीग्राम के सुधीर तिवारी ने उन्हें 10 हजार रुपए चंदा दिये. भाजपा ने 2 किस्तों में शुभेंदु को 15 लाख (10 लाख + 5 लाख) रुपए चुनाव लड़ने के लिए दिये.

  • बीजेपी ने 15 लाख रुपए 2 किस्त में दी थी चुनाव लड़ने के लिए
  • नंदीग्राम के सुधीर तिवारी से 10 हजार रुपए चंदा मिले
  • अन्य स्रोतों से चंदा – 5,60,000 रुपए
  • अपना फंड – 42,000 रुपए

इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी 40 लाख रुपए लेकर उतरीं थीं नंदीग्राम में, सबसे हाई-प्रोफाईल चुनाव में खर्च किये 21.88 लाख

जनसभा, रैली और पदयात्रा पर हुए सबसे ज्यादा खर्च

शुभेंदु अधिकारी के इलेक्शन एक्सपेंडिचर स्टेटमेंट पर नजर डालेंगे, तो पायेंगे कि जनसभाओं, रैलियों और पदयात्राओं पर होने वाले खर्च में सबसे ज्यादा पैसा पोस्टर, हैंडबिल, पैम्फलेट्स, बैनर, कटआउट्स और होर्डिंग्स पर खर्च हुए. इस मद में भाजपा प्रत्याशी ने 4,30,188 रुपए खर्च किये. इसके बाद बारी आती है स्टेट, पंडाल, फर्नीचर और पोस्टर आदि पर. इस मद में 3,62,191 रुपए का भुगतान किया गया.

इसे भी पढ़ें : Mamata Banerjee Net Worth: कितनी संपत्ति की मालकिन हैं बंगाल की ‘दीदी’ ममता बनर्जी?

भाजपा प्रत्याशी ने वाहनों से ज्यादा फूल-मार्च पर खर्च किये

वाहनों पर 16,740 रुपए और फूल-माला पर 35,730 रुपए खर्च हुए. प्रचार में शामिल कलाकारों को 38,500 रुपए दिये गये. बिजली और जनरेटर मद में 9,500 रुपए का खर्च दिखाया गया है. चाय, पानी, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस आदि पर 35,035 रुपए खर्च हुए. साउंड सिस्टम पर शुभेंदु अधिकारी ने 1,12,597 रुपए खर्च किये.

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर में ममता बनर्जी vs शुभेंदु अधिकारी, जानें BJP का ’बूथ-दर-बूथ’ सोशल इंजीनियरिंग प्लान

कार और टोटो से हुआ शुभेंदु अधिकारी का प्रचार

शुभेंदु अधिकारी ने प्रचार करने के लिए मोटर कार किराये पर ली थी. कार का रेट अलग-अलग था. कितनी कारें ली गयीं थीं और कितने दिनों तक उसका इस्तेमाल हुआ, उसका पूरा विवरण उपलब्ध नहीं है. हालांकि, कहा गया है कि 1215 रुपए, 1010 रुपए और 580 रुपए की दर से कार हायर किये गये थे. टोटो और ऑटो रिक्शा के लिए 12,760 रुपए का भुगतान किया गया.

इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम से नयी दिल्ली तक 15 बैंक अकाउंट, जानें कितनी संपत्ति है शुभेंदु अधिकारी की?

आपराधिक मामलों की जानकारी देने पर खर्च किये 1.03 लाख रुपए

अपने ऊपर दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी सार्वजनिक करने के मद में उन्होंने 1,02,914 रुपए खर्च किये. स्टार प्रचारकों की रैलियों को छोड़कर अन्य जनसभाओं, रैलियों और पदयात्राओं का कुल खर्च 11,73,953.44 रुपए रहा. इस मद में इलेक्शन एजेंट ने 7,56,019 रुपए और पार्टी ने 2,46,670 रुपए खर्च किये.

इसे भी पढ़ें : 85.87 लाख के मालिक शुभेंदु अधिकारी के पास नहीं है कार, जानें नंदीग्राम के योद्धा की प्रॉपर्टी और बैंक बैलेंस

Suvendu Adhikari Nandigram Victory: प्रचार सामग्री और वाहन समेत अन्य खर्च

प्रचार सामग्री (रैलियों और जनसभाओं में इस्तेमाल हुई सामग्री को छोड़कर) पर पर शुभेंदु अधिकारी ने 24,770 रुपए खर्च किये. उम्मीदवार के लिए प्रचार वाहन पर 18,370 रुपए, प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं, इलेक्शन एजेंट पर 39,400 रुपए खर्च किये गये. आपराधिक मामलों की जानकारी देने के लिए इलेक्शन एजेंट ने 86,166 रुपए के और पार्टी ने 16,748 रुपए के विज्ञापन दिये.

शुभेंदु अधिकारी के चुनाव खर्च का विवरण : एक नजर में

खर्च का विवरणखर्च (रुपए में)
स्टार प्राचरकों के लिए जनसभाओं, पदयात्रा आदि पर खर्च (रैलियों को छोड़कर)11,73,953.40
इलेक्शन एजेंट का कुल खर्च – 7,56,019 रुपए और पार्टी मद से हुए खर्च 2,46,670 रुपए
प्रचार सामग्री पर कुल खर्च (रैलियों और जनसभाओं में इस्तेमाल हुई सामग्री को छोड़कर)24,770
उम्मीदवार के लिए प्रचार वाहन पर खर्च18,370
प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं, इलेक्शन एजेंट पर खर्च39,400
आपराधिक मामलों की जानकारी देने के लिए विज्ञापन पर खर्च (इलेक्शन एजेंट की ओर से)86,166
आपराधिक मामलों की जानकारी देने के लिए विज्ञापन खर्च (पार्टी की ओर से)16,748
स्रोत : इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया

इसे भी पढ़ें

बंगाल में ममता का ‘चौका’ या भाजपा का ‘परिवर्तन’? 294 सीटों का पूरा गणित और 2 चरणों का चुनावी शेड्यूल, यहां जानें सब कुछ

बंगाल चुनाव 2026 में ‘बाबरी’ मस्जिद ने बदला सियासी गणित, ढह जायेगा TMC का ‘अल्पसंख्यक’ किला?

9 अप्रैल को आसनसोल के पोलो ग्राउंड में गरजेंगे पीएम मोदी, गैलेक्सी मॉल से कोर्ट तक नो एंट्री

Exit Poll पर 9 से 29 अप्रैल तक बैन, दिखाने वाले 2 साल के लिए जायेंगे जेल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola