मधुबनी: मधवापुर में दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार अपराधियों ने दुकान पर चलाई गोली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मधुबनी: जिले के मधवापुर प्रखंड के उत्तरा चौक पर रविवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक दुकान के पास फायरिंग कर दी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकानदार बाल-बाल बच गए. मधवापुर के उत्तरा चौक पर घटना, काउंटर का शीशा टूटा मिली जानकारी के […]

विज्ञापन

मधुबनी: जिले के मधवापुर प्रखंड के उत्तरा चौक पर रविवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने एक दुकान के पास फायरिंग कर दी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन दुकानदार बाल-बाल बच गए.

विज्ञापन

मधवापुर के उत्तरा चौक पर घटना, काउंटर का शीशा टूटा

मिली जानकारी के अनुसार, एयरटेल टॉवर के पास स्थित एक बालू-सीमेंट की दुकान के पास बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग कर दी. इसमें एक गोली दुकान के काउंटर में जा लगी, जिससे काउंटर का शीशा टूटकर बिखर गया.

बताया जा रहा है कि दुकानदार उस समय पूजा कर लौट रहे थे. फायरिंग की घटना के दौरान वे बाल-बाल बच निकले। गोलीबारी के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए.

इलाकों में दहशत जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

फायरिंग की इस घटना के बाद उत्तरा चौक और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है.

मधुबनी बेनीपट्टी से धनंजय कुमार धीरज की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन