भूमिहीनों के लिए 5 डिसमिल जमीन की मांग, हरलाखी में गरीब चौपाल यात्रा के सम्मेलन में बोले संतोष सुमन

Updated:
विज्ञापन

मंत्री संतोष कुमार सुमन का फूल-माला से स्वागत करते कार्यकर्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरलाखी में गरीब चौपाल यात्रा के तहत महासम्मेलन का आयोजन हुआ. इस दौरान भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया. मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि पार्टी गरीबों के हित में लगातार काम कर रही है.

विज्ञापन

Madhubani: हरलाखी प्रखंड अंतर्गत कल्याणेश्वर महादेव स्थान में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी की ओर से गरीब चौपाल यात्रा के तहत महासम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी की जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने की, जबकि मंच संचालन प्रदेश महासचिव मिश्रीलाल यादव ने किया.

विज्ञापन

कार्यक्रम में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री संतोष कुमार सुमन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. अन्य अतिथियों के साथ मंत्री का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया.

भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन देने की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा गरीबों के हित में काम करती आ रही है. उन्होंने कहा कि गरीब चौपाल यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक भूमिहीन को पांच डिसमिल जमीन दिलाने की मांग को आगे बढ़ाना है.

उन्होंने पूर्व में वासगीत पर्चा प्राप्त कर चुके लोगों की जमीन का दाखिल-खारिज जल्द कराने की मांग भी उठायी. मंत्री ने कहा कि भूमिहीन और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी लगातार आवाज उठा रही है.

गरीबों तक पहुंचने के लिए हो रहा चौपाल का आयोजन

मंत्री ने कहा कि पार्टी की ओर से बिहार के विभिन्न जिलों में गरीब चौपाल यात्रा और सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं. इसका मुख्य उद्देश्य गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है.

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से दलितों, पिछड़ों और गरीबों की समस्याओं को सामने लाने तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है.

महासम्मेलन में सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार, प्रदेश प्रधान महासचिव राकेश पांडेय, विधायक ललन राम, डॉ मुकेश मांझी, प्रखंड अध्यक्ष नरेश सदा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें

Madhubani Ganesh Puja 2026: महथा पुरनी पोखर में 15 सितंबर को उद्घाटन, मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद साह होंगे मुख्य अतिथि

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन