नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद सम्मानित

Updated at : 18 Mar 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद सम्मानित

नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षद सम्मानित

विज्ञापन

गढ़वा. नगर परिषद बोर्ड की बैठक के दौरान बुधवार को गढ़वा के नवनियुक्त अध्यक्ष दौलत सोनी, उपाध्यक्ष अनीता प्रसाद व सभी वार्ड पार्षदों को सम्मानित किया गया. स्थानीय विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के निर्देश पर भाजपा गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़ ने सभी जनप्रतिनिधियों को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़ ने कहा कि नगर परिषद की नयी टीम शहर के विकास में सक्रिय भागीदारी निभायेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर गढ़वा की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. बैठक के दौरान शहर के विकास, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार व जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गयी. उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने समन्वय के साथ कार्य करते हुए नगर के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola