स्पताल में किसी भी कीमत पर न रहे एक्सपायरी दवाएं

Updated:
विज्ञापन
स्पताल में किसी भी कीमत पर न रहे एक्सपायरी दवाएं

स्पताल में किसी भी कीमत पर न रहे एक्सपायरी दवाएं

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने गुरुवार को मेराल प्रखंड का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सोहबरिया स्थित नवनिर्मित पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं, दवा प्रबंधन और सरकारी भवनों के उपयोग को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिये. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण के दौरान उपायुक्त का पूरा फोकस दवाओं के स्टॉक और उनकी गुणवत्ता पर रहा. उन्होंने स्टोर रूम का बारीकी से निरीक्षण किया और उपलब्ध दवाओं की एक्सपायरी डेट जांची. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में अस्पताल में एक्सपायरी दवाएं नहीं रहनी चाहिए. दवाओं की नियमित जांच करने और समय सीमा पार कर चुकी दवाओं को नियमानुसार तुरंत नष्ट करने का निर्देश दिया गया. डीसी ने चेतावनी दी कि जांच में एक्सपायरी दवाएं मिलने पर संबंधित पदाधिकारी पर सख्त कार्रवाई होगी. इसके बाद उपायुक्त सोहबरिया स्थित पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय पहुंचे. निरीक्षण में पाया गया कि कल्याण विभाग द्वारा निर्मित विद्यालय भवन हैंडओवर हो चुका है, लेकिन अब तक वहां पढ़ाई शुरू नहीं हुई है. जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि विद्यालय में 240 छात्र-छात्राओं के रहने की क्षमता है. इस पर नाराजगी जताते हुए डीसी ने सभी जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर विद्यालय का संचालन शुरू कराने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ यशवंत नायक, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, कार्यपालक अभियंता प्रेमलाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola