दिव्यांग पानी के लिए परेशान, समाधान की मांग

Updated:
विज्ञापन
दिव्यांग पानी के लिए परेशान, समाधान की मांग

दिव्यांग पानी के लिए परेशान, समाधान की मांग

विज्ञापन

गढ़वा. जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच दिव्यांगों को पानी की घोर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. शुक्रवार को उपायुक्त की ओर से आयोजित किये गये जनता दरबार में गढ़वा प्रखंड के विभिन्न अलग-अलग क्षेत्रों के तीन दिव्यांगों ने आवेदन देकर पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है. गढ़वा प्रखंड के सोह गांव निवासी राहुल कुमार नेत्रहीन है और उन्हें दिखायी भी नहीं देता. उन्होंने बताया कि वह ब्रेनलिपि के माध्यम से पढ़ाई कर रहा है. उसके घर में पानी की सुविधा नहीं है. विधवा मां रोजी-रोजगार के लिए घर से बाहर चली जाती है, जिसके कारण उन्हें पानी के लिए खुद ही काफी दूर जाना पड़ता है. उन्होंने बताया कि यदि उनके घर के पास सार्वजनिक चापाकल की व्यवस्था हो जाती, तो वह आसानी से बिना किसी की मदद के पानी से संबंधित जरूरतों को पूरा कर लेता. इसी तरह गढ़वा शहर के शिवढोढ़ा निवासी लव शर्मा व मझिआंव मोड़ निवासी भगवान विश्वकर्मा में भी पेयजल की समस्या उठायी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola