जिले में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी

Updated:
विज्ञापन
जिले में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी: डीसी

खराब चापाकलों की मरम्मत व अस्पतालों में दोहरे बिजली स्रोत की व्यवस्था करने का निर्देश

विज्ञापन

खराब चापाकलों की मरम्मत व अस्पतालों में दोहरे बिजली स्रोत की व्यवस्था करने का निर्देश प्रतिनिधि, गढ़वा गर्मी के मौसम को देखते हुए जिले में निर्बाध पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शुक्रवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. समाहरणालय में आयोजित बैठक में डीसी ने कहा कि गर्मी में आमजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. जिला प्रशासन नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता और नगर निकायों के अधिकारियों को नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि खराब पड़े चापाकलों को तुरंत दुरुस्त किया जाये. जिन इलाकों में पाइपलाइन की सुविधा नहीं है, वहां वाटर टैंकरों के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जाये. साथ ही पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच करने का भी निर्देश दिया गया. डीसी ने कहा कि पेयजल और बिजली से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किये जायें, ताकि लोग आसानी से संपर्क कर सकें. लो-वोल्टेज की समस्या को करें दूर बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, जर्जर तारों को बदलने और लो-वोल्टेज की समस्या दूर करने के निर्देश दिये. अस्पतालों के लिए विशेष निर्देश जारी करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जिले के सभी पीएचसी और सीएचसी में कम से कम दो अलग-अलग स्रोतों से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाये. सदर अस्पताल समेत अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अस्पतालों में ऑटोमेटिक चेंजर लगाने तथा जहां सोलर व्यवस्था नहीं है, वहां जेरेडा के माध्यम से सोलर प्लेट लगाने का निर्देश दिया गया. शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर व पोर्टल का करें उपयोग बैठक के दौरान डीसी ने लोगों से पेयजल समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 18003456502 और झार जल पोर्टल/ऐप का उपयोग करने की अपील की.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola