पुलिसिया कार्रवाई मामले में गढ़वा जिला मीडिया प्रभारी ने हेमंत सरकार को बनाया निशाना, कहा- तानाशाही रवैया अपना रही सरकार
गढ़वा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे की तस्वीर : प्रभात खबर
भाजपा नेता रितेश चौबे ने छात्रों पर लाठीचार्ज और पत्रकारों को रोकने पर हेमंत सरकार की कड़ी निंदा की है. उन्होंने सरकार को तानाशाही रवैया छोड़ने की चेतावनी दी.
गढ़वा : भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने विधानसभा घेराव कर रहे छात्रों पर लाठी चार्ज और पत्रकारों को न्यूज कवरेज से रोकने की निंदा की है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार तानाशाह बन चुकी है. लोकतंत्र में सबको धरना प्रदर्शन करने का अधिकार है.
पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दायर
पत्रकार को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है, लेकिन कुछ पत्रकारों को न्यूज कवरेज से रोकना और पत्रकार पर फर्जी मुकदमा दायर करना, लोकतंत्र का हनन है. छात्र बिल्कुल शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, फिर भी छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिससे निर्दोष छात्र घायल हो गये. छात्र, युवा एवं पत्रकार की आवाज को दबाने के लिए तानाशाही रवैया अपनाया गया है.
लोकतंत्र में जनता ही मालिक
उन्होंने आगे कहा कि हेमंत सरकार यह भूल रही है कि लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है. जनता ने जिस तरह सत्ता में बैठाया है उसी तरह से जनता कुर्सी से भी उतार फेंकेगी.
ये भी पढ़ें: युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : शशिभूषण कुशवाहा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










