युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : शशिभूषण कुशवाहा
कार्यक्रम में विधायक शशिभूषण मेहता व अन्य : प्रभात खबर
झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी के खिलाफ भाजपा विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की है.
मेदिनीनगर: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी और जेएसएससी में हुई गड़बड़ियों के विरोध में सोमवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था. इसका नेतृत्व पांकी विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने की. विधायक ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अविलंब इस्तीफे की मांग की. विधायक डॉ. कुशवाहा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड के लाखों विद्यार्थियों व युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी.
यह लड़ाई किसी राजनीतिक स्वार्थ की नहीं
यह लड़ाई किसी राजनीतिक स्वार्थ की नहीं है. झारखंड के युवाओं के हक की है. राज्य में पारदर्शी तरीके से परीक्षा व्यवस्था स्थापित कराना और विद्यार्थियों को न्याय दिलाना है. युवाओं के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाली इस भ्रष्ट सरकार के खिलाफ भाजपा का यह संघर्ष थमने वाला नहीं है.
जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक...
उन्होंने आगे कहा कि जब तक छात्रों को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक सड़क से सदन तक आंदोलन जारी रहेगा. इस दौरान बीजेपी के कई नेता, कार्यकर्ता और विद्यार्थी मौजूद रहे.
ये भी पढ़ें: पलामू में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










