झालसा का न्याय रथ पहुंचा पलामू के पांडू , लोगों को दी गयी कानून की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

कानून की जानकारी देते लोग. | Prabhat Khabar Network

झारखंड के पांडू में न्याय रथ के माध्यम से लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, लोक अदालत और विभिन्न सरकारी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

विज्ञापन

पांडू. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) व जिला विधिक सेवा प्राधिकर पलामू के तहत न्याय रथ सोमवार को पांडू पहुंचा. इस दौरान प्रखंड कार्यालय सभागार में उपस्थित लोगों को बताया कि उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य यह न्याय रथ भ्रमण कर लोगों तक कानून की जानकारी पहुंचा रहा है.

महिला-बाल अधिकार ,डायन बिसाही के कानून को लेकर दी जानकारी

यह रथ नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं, लोक अदालत, घरेलू हिंसा, जमीनी विवाद, डायन बिसाही, उत्पीड़न का शिकार, नशामुक्ति, महिला-बाल अधिकार और वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी. साथ ही अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी कानूनी समस्या की स्थिति में वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं. मौके पर एलएडीसीएस के अधिवक्ता वीर बिक्रम सिंह, पीएलवी इंदुबाला, अमृत कुमार , श्रीकांत तिवारी सहित क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: पलामू में रेल हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे बेपटरी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola