3 करोड़ की ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया हुई रद्द, संवेदकों ने भी किया बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया का विरोध करते संवेदक | Prabhat Khabar Network

छतरपुर नगर पंचायत में तीन करोड़ के निर्माण कार्यों के लिए बुलाई गई ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया को संवेदकों के बहिष्कार के बाद रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

पलामू(छतरपुर). पलामू जिले के छतरपुर नगर पंचायत में आयोजित ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया को सोमवार को रद्द कर दिया गया . नगर पंचायत की ओर से निकाली गयी इस ऑफलाइन टेंडर प्रक्रिया को रद्द करने का निर्णय लिया गया है. नगर प्रबंधक मुर्तजा अंसारी ने बताया कि नगर क्षेत्र के 16 वार्डों में पीसीसी व नाली निर्माण को लेकरऑफलाइन टेंडर का आयोजन किया गया था. जो लगभग तीन करोड़ रुपये से निर्माण होना था.

पूरे जिले में कंही भी नहीं है बालू, ईंट उपलब्ध

टेंडर प्रक्रिया को लेकर संवेदकों ने टेंडर प्रक्रिया का बहिष्कार किया. संवेदकों के बहिष्कार के बाद नगर पंचायत प्रशासन द्वारा टेंडर प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया. संवेदकों ने बताया कि सरकार द्वारा रॉयल्टी चालान के साथ ईंट व बालू की खरीदारी करने की बात कही गयी. जोकि पूरे जिले में कंही भी बालू, ईंट व अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं है. इस परिस्थिति में चालान से कार्य नहीं हो सकता है. टेंडर प्रक्रिया के दौरान सभी संवेदक बहिष्कार करते हुए कार्यालय से बाहर चले गये.

ये भी पढ़ें: पलामू में रेल हादसा, कोयला लदी मालगाड़ी के 12 डिब्बे बेपटरी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola