पलामू में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करते हुए : प्रभात खबर

पलामू के छतरपुर में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

पलामू : जिले के छतरपुर प्रखंड के भारत माता चौक पर छात्रों के आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भारत माता चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार पर नौकरी बेचने का आरोप लगाया. साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया.

हेमंत सरकार छात्रों के प्रति हितकर नहीं है

मंडल अध्यक्ष सुधीर सिन्हा ने बताया कि हेमंत सरकार छात्रों के प्रति हितकर नहीं है. सरकार द्वारा जेपीएससी, जेएसएससी, सीजीएल, पीजीटी आदि परीक्षाओं में अनियमित बरती जा रही है. विरोध प्रदर्शन करने पर छात्रों को पीटा जा रहा है. अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना उचित नहीं है. छात्रों की समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा.

लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग

सरकार से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है. प्रदर्शन के दौरान भाजपा के मनोज गुप्ता, कमलेश गुप्ता, चंदन यादव, अजीत प्रजापति, अनिल सिंह, अजय गुप्ता, अनिल पासवान समेत कई लोग मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: छात्रों पर पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में लातेहार में सड़क जाम, CI से तीखी नोकझोंक


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola