सकारात्मक सोच नशे जैसी बुराइयों से दिला सकता हैं छुटकारा

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा के स्कूलों में ब्रह्माकुमारी द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और ध्यान से बुराइयों से बचने की सीख दी गई।

विज्ञापन

गढ़वा. नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी गढ़वा की ओर से सोमवार को वीपीडीएवी पब्लिक स्कूल और वीएनटी सेंट मैरी स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भाग लिया तथा नशे से दूर रहने का सामूहिक संकल्प लिया.

नशे की लत डालती है भविष्य और सामाजिक संबंधों पर बुरा असर

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गयी. उन्हें बताया गया कि नशे की लत शिक्षा, भविष्य और सामाजिक संबंधों पर भी बुरा असर डालती है. विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच, आत्म-अनुशासन, अच्छे संस्कार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बीके प्रिया दीदी ने राजयोग मेडिटेशन और सकारात्मक चिंतन की जानकारी देते हुए कहा कि मन को सही दिशा देकर व्यक्ति नशे सहित अनेक बुराइयों से स्वयं को बचा सकता है.

ये भी पढ़ें: गढ़वा में डोर स्टेप डिलीवरी के दौरान हुए 18 वर्षीय मजदूर की मौत के मामले ने पकड़ा तूल

विद्यार्थियों को प्रतिदिन करना चाहिए आत्मचिंतन

उन्होंने विद्यार्थियों से प्रतिदिन कुछ समय ध्यान और आत्मचिंतन के लिए निकालने की अपील की. कार्यक्रम में मुख्य संचालिका बीके अनु दीदी ने भी नशामुक्त जीवन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अच्छे विचार, अच्छे संस्कार और सकारात्मक संगति अपनाने का संदेश दिया.


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola