स्वतंत्रता दिवस परेड को लेकर गढ़वा में पूर्वाभ्यास शुरू

Updated:
विज्ञापन

मुख्य समारोह में राष्ट्रगान के लिए पूर्वाभ्यास करते छात्र : प्रभात खबर

गढ़वा के टाउन हॉल मैदान में स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है. 10 टुकड़ियां और स्कूली छात्र भव्य समारोह की तैयारियों में जुटे हैं.

विज्ञापन

जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट

गढ़वा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में भव्य परेड के प्रदर्शन को लेकर टाउन हॉल मैदान में पूर्वाभ्यास शुरू हो गया है. सार्जेंट मेजर संदीप कुमार के नेतृत्व में परेड की तैयारियां कराई जा रही हैं. पूरे परेड का मुख्य कमांड सार्जेंट मेजर संदीप कुमार संभाल रहे हैं, जबकि द्वितीय कमांड सतपाल सिंह कर रहे हैं. पूर्वाभ्यास में कुल 10 टुकड़ियां शामिल हैं.

कौन कहां संभाल रहे कमान ?

इनमें सीआरपीएफ की कमान एसआई जीडी पवन कुमार, झारखंड पुलिस की कमान हवलदार वीरेंद्र राम, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी की कमान कंपनी कमांडर प्रकाश लकड़ा, एसआईएस की कमान बबलू पाल, एनसीसी नामधारी कॉलेज की कमान अरुणा टोप्पो, ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल की कमान युवराज कुमार, आरके पब्लिक स्कूल की कमान नमन कुमार, बीएसकेडी की कमान अभिमन्यु श्रीवास्तव, केजीबीवी कस्तूरबा की कमान पूजा कुमारी और ब्राइट फ्यूचर स्कूल की कमान अमित कुमार संभाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें: युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : शशिभूषण कुशवाहा

छात्राओं द्वारा बैंड का शानदार प्रदर्शन

पूर्वाभ्यास के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा बैंड का शानदार प्रदर्शन किया जा रहा है. वहीं राष्ट्रगान की प्रस्तुति संगीत कला महाविद्यालय एवं ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रही है. राष्ट्रगान का निर्देशन संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक प्रमोद सोनी कर रहे हैं. राष्ट्रगान में संगीत कला महाविद्यालय की सोनाली कुमारी, जागृति तिवारी, वैष्णवी कुमारी, चंचला कुमारी, शबनम खातून, पूर्णिमा कुमारी और खुशी कुमारी शामिल हैं. वहीं ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल की रीति शर्मा, शिल्पी दुबे, स्नेहा भारती, साक्षी दुबे, साक्षी चौबे, श्री कश्यप, काजल कुमारी, जया कुमारी, खुशबू कुमारी, अक्सा परवीन, नंदिनी कुमारी और आराध्या कुमारी राष्ट्रगान की प्रस्तुति में शामिल हैं.

परेड का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त तक चलेगा

परेड में बैंड का वादन ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल के छात्रों द्वारा किया जा रहा है. परेड का पूर्वाभ्यास 13 अगस्त तक चलेगा. 13 अगस्त को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी टुकड़ियों के परेड का निरीक्षण किया जाएगा. इसके बाद स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के मुख्य समारोह में परेड का भव्य प्रदर्शन किया जाएगा. ये भी पढ़ें: ताइक्वांडो में रूपाली राज वर्मा ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये हुआ चयन


विज्ञापन
Avinash Singh

लेखक के बारे में

By Avinash Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola