ताइक्वांडो में रूपाली राज वर्मा ने जीता स्वर्ण पदक, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिये हुआ चयन
मैडल के साथ विजेता खिलाड़ी रुपाली : प्रभात खबर
झारखंड की रूपाली राज वर्मा ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपना स्थान पक्का किया. परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.
चतरा : झारखंड के चतरा जिले के मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद वर्मा की पुत्री रूपाली राज वर्मा ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है. रूपाली की इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनके परिवार और गांव, बल्कि पूरे चतरा जिले और झारखंड का गौरव बढ़ा है. राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद रूपाली का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भी किया गया है. उनकी सफलता से घर-परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. परिजनों, ग्रामीणों और करीबियों ने रूपाली को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.
कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम
रूपाली के पिता राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने अपनी बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पुत्री ने कड़ी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है. उन्होंने कहा कि रूपाली की सफलता पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. इससे पहले भी रूपाली राज वर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है. आगरा में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था. रूपाली की उपलब्धि की खास बात यह भी है कि उनसे संबंधित प्रश्न जेपीएससी परीक्षा में पूछा जा चुका है.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने शुरू की दलीप ट्रॉफी की तैयारी, शेयर किया प्रैक्टिस वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










