किसी भी परिस्थिति में बंद न हो मध्याह्न भोजन

Updated at : 13 Mar 2026 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
किसी भी परिस्थिति में बंद न हो मध्याह्न भोजन

किसी भी परिस्थिति में बंद न हो मध्याह्न भोजन

विज्ञापन

प्रतिनिधि, श्री बंशीधर नगर संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय भोजपुर के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक सीआरपी शक्ति दास सिन्हा की अध्यक्षता में सीआरसी मध्य विद्यालय भोजपुर में संपन्न हुई. बैठक का शुभारंभ माता सरस्वती का आवाहन कर किया गया. बैठक में सीआरपी ने कहा कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन किसी भी परिस्थिति में बंद नहीं होना चाहिए और गैस समाप्त होने से पहले प्रखंड कार्यालय को सूचित करना प्रधानाध्यापक का प्रथम कर्तव्य है. उन्होंने प्रधानाध्यापकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश दिया. सीआरपी ने आगामी 15 मार्च को होने वाली बुनियादी साक्षरता एवं आकलन सह जांच परीक्षा में अधिक से अधिक छात्रों को शामिल करने को कहा. यह परीक्षा सीआरसी स्तर पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय कधवन में आयोजित होगी. सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक प्रबंधन समिति के माध्यम से अभिभावकों को सूचित करेंगे. कक्षा 1 से 7 तक की एसए-2 परीक्षा वर्तमान में संचालित है, परीक्षा के उपरांत कॉपियों का मूल्यांकन कर इ-विद्या वाहिनी पर परिणाम अपलोड किया जायेगा. इसके अलावा 23 से 28 मार्च के बीच चतुर्थ शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित कर वार्षिक परीक्षा परिणाम अभिभावकों में वितरित किये जायेंगे और बच्चों को अगली कक्षा में नामांकन व नियमित उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. बैठक में रामराज पांडेय, प्रवीण शुक्ला, प्रदीप कुमार, राजकुमार रजक, सुनील प्रसाद, संजय कुमार, धीरेंद्र कुमार देव, अजीत तिवारी, अशोक प्रजापति, मजीद अंसारी, निसार अहमद, महेश विश्वकर्मा, राहुल कुमार, बिरेन्द्र तिर्की सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola