बकाया वेतन भुगतान करने की मांग
Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा मत्स्य कार्यालय में सेवारत उच्चवर्गीय लिपिक घनश्याम लाल ने अपने पांच महीने के बकाया वेतन भुगतान की मांग की है़ इसको लेकर उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है़, जिसमें उन्होंने 24 घंटे के अंदर बकाया वेतन व छठा वेतन की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर 27 फरवरी […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा मत्स्य कार्यालय में सेवारत उच्चवर्गीय लिपिक घनश्याम लाल ने अपने पांच महीने के बकाया वेतन भुगतान की मांग की है़ इसको लेकर उन्होंने जिला मत्स्य पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है़, जिसमें उन्होंने 24 घंटे के अंदर बकाया वेतन व छठा वेतन की राशि का भुगतान नहीं किये जाने पर 27 फरवरी से पत्नी व बच्चों के साथ समाहरणालय पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है़
उन्होंने आवेदन में कहा है कि वे एक अल्प वेतनभोगी कर्मचारी हैं और वे अपने बच्चों को इंजीनियरिंग की पढ़ाई करा रहे हैं. लेकिन वेतन नहीं मिलने से उनके बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और वे स्वयं भूखमरी के कगार पर पहुंच चुके हैं. मकान का किराया भी पांच महीने से बकाया पड़ा हुआ है़ उन्होंने बकाया वेतन भुगतान करने का अनुरोध किया है़ इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त को भी दी गयी है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




