Garhwa News: गढ़वा में गड्ढे में डूबने से फिर 4 बच्चों की मौत

Updated at : 15 Apr 2025 4:22 PM (IST)
विज्ञापन
4 Children Drowned in Garhwa

हादसे के बाद एक मृतक बच्चे के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे लोगों की भीड़. फोटो : प्रभात खबर

4 Children Drowned in Garhwa: बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. तालाब में डूबने से एक साथ 4 बच्चों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा है.

विज्ञापन

4 Children Drowned in Garhwa: गढ़वा, पीयूष तिवारी-बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे झारखंड के गढ़वा जिले में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है. तालाब में डूबने से एक साथ 4 बच्चों की मौत हो गयी. इस घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दिल दहला देने वाली यह घटना गढ़वा थाना क्षेत्र के उडसुग्गी गांव की है. सभी बच्चों की मौत डोभा में डूबने से हुई है. मृत बच्चों की उम्र 8 वर्ष से 16 वर्ष के बीच है. इनकी पहचान लक्की कुमार, अक्षय कुमार, नारायण चंद्रवंशी और हरिओम चंद्रवंशी के रूप में हुई है.

गांव के पास गड्ढे में नहाने उतरे थे बच्चे

प्रत्यक्षदर्शियों ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि लक्की कुमार (8) पिता अवधेश राम, अक्षय कुमार (12) पिता संतोष राम, नारायण चंद्रवंशी (16), पिता बाबूलाल चंद्रवंशी और हरिओम चंद्रवंशी (13) खेलने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान ये लोग गांव के पास बने एक डोभा के पास पानी भरे गड्ढे में नहाने के लिए उतर गये.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

परिजनों से मिलने पहुंचे एसडीओ

नहाने के दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में फंस गये और सभी डूब गये. सभी बच्चों को ग्रामीणों ने गड्ढे से बाहर निकाला. सभी को सदर अस्पताल गढ़वा पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद बच्चों को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की. इसके पहले 11 अप्रैल को गढ़वा जिले के ही रमकंडा प्रखंड के झुरा-हरैया गांव में 4 मासूमों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी थी. एक सप्ताह के भीतर एक साथ 4 बच्चों के डूबने की यह दूसरी घटना है.

इसे भी पढ़ें

15 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां चेक करें रेट

‍Breaking News: भाकपा माओवादी को तगड़ा झटका, 2 सदस्यों ने किया सरेंडर

लातेहार में भाकपा माओवादी को तगड़ा झटका, 2 सदस्यों ने किया सरेंडर

Video: धनबाद के कतरास में रात भर हुई बारिश, अंडरपास में जमा पानी, ऐसे पार हो रहे वाहन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola