गढ़वा में छात्रा से गैंग रेप, हत्या की कोशिश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Dec 2014 11:06 AM (IST)
विज्ञापन

विशुनपुरा (गढ़वा) : विशुनपुरा में मंगलवार की रात नौवीं कक्षा की छात्र से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. पीड़िता के पिता ने विशुनपुरा थाने में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी अजीत चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा आरोपी धर्मेद्र चंद्रवंशी फरार है. आरोपियों पर कड़ी […]
विज्ञापन
विशुनपुरा (गढ़वा) : विशुनपुरा में मंगलवार की रात नौवीं कक्षा की छात्र से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई. पीड़िता के पिता ने विशुनपुरा थाने में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने गांव के ही एक आरोपी अजीत चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा आरोपी धर्मेद्र चंद्रवंशी फरार है. आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने करीब एक घंटे तक नगरऊंटारी-विशुनपुरा मार्ग जाम किया.
मृत समझ कर मंदिर के पास फेंक दिया
प्राथमिकी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब सात बजे छात्र घर की दो बच्चियों के साथ शौच के लिए खेत की तरफ गयी थी. घात लगाये अजीत व धर्मेद्र ने छात्र को दबोच लिया. कुछ दूर ले जाकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर गला दबा कर व मारपीट कर जान से मारने की कोशिश की. छात्र को मरा हुआ समझ बगल के मंदिर में उसे फेंक दिया. छात्र के साथ गयी दोनों बच्चियों ने घर जाकर सारी बात बतायी. काफी देर बाद मंदिर परिसर में बेहोशी की हालत में छात्र मिली. पुलिस ने पीड़िता को तत्काल इलाज के लिए नगरऊंटारी लाया. होश आने के बाद पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी. पुलिस ने छापामारी कर अजीत चंद्रवंशी को गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को पीड़िता का गढ़वा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










