हर परिवार की रीढ़ होती हैं माताएं : आनंद

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 10 May 2026 9:15 PM

विज्ञापन

हर परिवार की रीढ़ होती हैं माताएं : आनंद

विज्ञापन

गढ़वा. प्रखंड के कुंडी गांव स्थित एसएस मेमोरियल इंटरनेशनल स्कूल में मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान माताओं के आगमन को लेकर विद्यालय परिसर को सजाया गया व माताओं को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षिका रितिका ने माता की प्रधानता उनके योगदान एवं समाज के बनावट में सहयोग को रेखांकित कर किया. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने अपनी माता के सम्मान में एक से बढ़कर एक कई नृत्य प्रस्तुत किये. विद्यालय के निदेशक आनंद पांडे ने कहा कि मातृ दिवस तो वर्ष में एक बार आता है पर माताएं हर पल पूजनीय हैं. माताएं प्रत्येक परिवार की रीढ़ होती हैं. माताएं ही बच्चों की पहली शिक्षक है और उनके द्वारा दिये गये संस्कारों से ही हमें आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है. कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने भी अपने विचार रखें तथा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय में इस तरह होने वाले अनूठे कार्यक्रम की काफी प्रशंसा की. मौके पर अर्पणा ,रूबी, ब्यूटी,किरण पांडे ,सुप्रिया ,सृष्टि काजल ,अंजुम , प्रिया, शिवम, नारद पांडे, भरदुल पांडे, रीतिका उपाध्याय आदि उपस्थित थीं

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola