आग सुरक्षा, स्टॉक और डिजिटल रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ियां, चेतावनी दी

Edited by Akarsh Aniket
Updated:
विज्ञापन

आग सुरक्षा, स्टॉक और डिजिटल रिकॉर्ड में मिली गड़बड़ियां, चेतावनी दी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा गढ़वा जिले में जन वितरण प्रणाली की दुकानों में चल रही लापरवाही का बड़ा खुलासा हुआ है. उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों ने दुकानों का औचक निरीक्षण किया, तो दावों के उलट कई गड़बड़ियां सामने आयीं. जांच में सबसे चिंताजनक पहलू सुरक्षा मानकों की अनदेखी रही. कई दुकानों में आग से बचाव का कोई इंतजाम नहीं मिला. न तो अग्निशमन यंत्र थे और न ही आपात स्थिति के लिए बालू भरी बाल्टियां रखी गयीं थीं. घनी आबादी वाले इलाकों में यह बड़ी लापरवाही किसी बड़े हादसे को बुलावा दे सकती थी. डिजिटल इंडिया के दौर में भी कई डीलर पुराने ढर्रे पर चल रहे हैं. निरीक्षण में कई दुकानों पर सूचना पट्ट अपडेट नहीं थे और लाभुकों की पुरानी सूची लगी थी, जिससे नये राशन कार्डधारियों को जानकारी मिलने में कठिनाई हो रही थी. प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल रिकॉर्ड दुरुस्त करने की चेतावनी दी. डीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता सर्वोपरि है. कालाबाजारी या लापरवाही करने वाले डीलरों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. सभी खामियों को जल्द दूर करने का अल्टीमेटम भी दिया गया है. कांडी, डंडई, चिनियाँ, बरडीहा, मंझिआंव और विशुनपुरा प्रखंडों से जांच प्रतिवेदन जिला आपूर्ति कार्यालय को भेज दिए गए हैं. इन रिपोर्टों के आधार पर गड़बड़ी करने वाले डीलरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है. जांच के दौरान सामने आये मुख्य मुद्दे स्टॉक में हेराफेरी की आशंका: इ-पॉस मशीन, स्टॉक रजिस्टर और विक्रय पंजी के मिलान में कई खामियां मिलीं. सूचना पट्ट का गायब होना: कुछ दुकानों पर खाद्यान्न दर और कार्डधारियों से जुड़ी जानकारी का बोर्ड ही नहीं था. नेटवर्क का बहाना: कुछ दुकानदारों ने राशन वितरण में देरी के लिए नेटवर्क समस्या का हवाला दिया, जिसकी भी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola