गढ़वा: स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई छात्रा, दो दिन बाद तालाब में मिला शव

Edited by Sweta Vaidya
Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI Image)

Garhwa Missing Girl Found Dead: गढ़वा के सुखबाना गांव में स्कूल से लौटने के बाद लापता हुई 13 वर्षीय छात्रा का शव दो दिन बाद तालाब में मिला. गले में दुपट्टा लिपटा मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. 

विज्ञापन

गढ़वा से पियूष तिवारी की रिपोर्ट

Garhwa Missing Girl Found Dead: गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में शनिवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के एक तालाब में 13 वर्षीय किशोरी का शव पानी में मिला. शव के गले में दुपट्टा कसकर लिपटा हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि किशोरी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. 

मृतका की हुई पहचान 

मृतका की पहचान मेराल थाना क्षेत्र के दलेली गांव निवासी खुशबू कुमारी (13 वर्ष) के रूप में हुई है. उसके पिता बजरंगी साह गढ़वा शहर में मजदूरी करते हैं और सुखबाना गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहते हैं. खुशबू गढ़वा शहर स्थित शालीग्राम अग्रवाल मध्य विद्यालय की छात्रा थी. 

स्कूल से लौटने के बाद रहस्यमय ढंग से हुई थी लापता 

मृतका के पिता ने बताया कि गुरुवार को करीब साढ़े 11 बजे खुशबू विद्यालय से घर लौटी थी. उसने अपना बैग घर में रखा और उसके बाद कहीं चली गई. उस समय घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था. बाद में जब परिजन घर पहुंचे तो बैग देखकर पता चला कि वह स्कूल से वापस आई थी, लेकिन घर में नहीं थी. शाम तक उसके नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई. परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. इससे परिवार के लोग काफी परेशान थे. 

शनिवार सुबह तालाब में मिला शव 

शनिवार की सुबह गांव के कुछ लोगों ने तालाब में एक शव को पानी में देखा. सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. इसी दौरान खुशबू के परिजन भी वहां पहुंचे और शव की पहचान की. शव को बाहर निकाला गया तो उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ मिला. यह देख परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे. 

पुलिस हर पहलू से कर रही जांच 

घटना की सूचना मिलने पर गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस पूरे मामले की अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. प्रारंभिक तौर पर मामला हत्या का माना जा रहा है. आखिर स्कूल से लौटने के बाद खुशबू कहां गई और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह अब पुलिस जांच का विषय बन गया है. 

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें: Bokaro: न OTP आया न ही लिंक दबाया, फिर भी 1.92 लाख गंवाया, अब लगाने पड़ रहे थाने के चक्कर

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola